27 लाख लूटकांड का फरार अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार की &OpenCurlyDoubleQuote;गोली चलाओगे तो गोली खाओगे” नीति के तहत पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह पटना के संपतचक स्थित उदयनी गांव में 27 लाख रुपये लूटकांड के फरार आरोपी नीतीश कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी&comma; जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस ने अपराधी की मोटरसाइकिल&comma; एक देसी कट्टा&comma; जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एफएसएल टीम और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर जांच में जुट गया। वैज्ञानिक टीम द्वारा जरूरी सबूत और अन्य सामग्री एकत्रित की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र के जल्लबीघा गांव के पास सीएमएस कैश वैन कंपनी की गाड़ी को ओवरटेक कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने 27 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-दो रंजन कुमार&comma; गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही सूरज पांडे&comma; आदित्य कुमार और रवि Kumar को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में फरार अपराधी नीतीश कुमार का नाम सामने आया। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संपतचक के उदयनी गांव पहुंची थी। इसी दौरान नीतीश मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार टीम को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पीछा करने के दौरान पुलिस की गोली नीतीश कुमार के पैर में लगी&comma; जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक देसी कट्टा&comma; पिस्तौल&comma; जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया। सीनियर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी दीदारगंज और पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से एक अपराधी पूर्व में लूट के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने लूटे गए 27 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल&comma; हेलमेट&comma; अपराधियों द्वारा पहने गए कपड़े&comma; सीएमएस कंपनी की पर्ची तथा लूट की रकम से खरीदे गए पांच आईफोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने पांच थानों का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

21 वर्षीय युवक के लापता होने पर परिजनों ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के लिए बनाया देश का पहला क्रांतिकारी और बेहद हल्का उपकरण ‘सरज रिट्रैक्टर’