हार से हौसले तक : 381 बालिकाओं ने ‘सेकेंड चांस’ से लिखी नई शुरुआत की कहानी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित &OpenCurlyQuote;सेकेंड चांस’ कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग प्राप्त कर रहीं 381 बालिकाएँ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हुईं। परीक्षा केंद्रों पर बालिकाओं के चेहरे पर सकारात्मक ऊर्जा&comma; दृढ़ संकल्प और सफलता की आशा स्पष्ट रूप से झलक रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उल्लेखनीय है कि इन बालिकाओं ने पूर्व में विभिन्न सामाजिक&comma; आर्थिक एवं व्यक्तिगत कारणों से परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं की थी। &OpenCurlyQuote;सेकेंड चांस’ कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें पुनः मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया। संस्था द्वारा विशेष कक्षाएँ&comma; नियमित अभ्यास सत्र&comma; विषयवार मार्गदर्शन तथा संदेह समाधान कक्षाओं का आयोजन किया गया&comma; जिससे बालिकाओं की शैक्षणिक तैयारी को सुदृढ़ बनाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंतर्गत गणित&comma; विज्ञान&comma; हिंदी एवं अंग्रेज़ी जैसे प्रमुख विषयों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही निरंतर मूल्यांकन&comma; व्यक्तिगत परामर्श एवं मनोबल सुदृढ़ीकरण सत्रों के माध्यम से छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया गया। नोडल शिक्षकों&comma; अभिभावकों एवं संस्था के टीम सदस्यों के सहयोग से बालिकाओं में परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। संस्था का मानना है कि &OpenCurlyDoubleQuote;दूसरा अवसर” केवल परीक्षा में पुनः शामिल होने का अवसर नहीं&comma; बल्कि आत्मविश्वास पुनः प्राप्त करने&comma; आत्मनिर्भर बनने और जीवन में नई दिशा तय करने का सशक्त माध्यम है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार की पहलों के माध्यम से अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के सफल संचालन में राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय&comma; स्नेहा रानी&comma; नंदीश्वरी कुमारी&comma; रुचि गुप्ता&comma; स्वेता कुमारी&comma; आकाश कुमार एवं गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील