एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वारा निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा शिविर लगाकर क्षेत्र के मानव तथा पशुओं का निशुल्क जांच कर मुफ्त दवाई का वितरण कर इलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायत बबुआन के प्राथमिक विद्यालय परिसर में एवं पथराहा पंचायत के पासवान टोला घूरना में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया तो वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथराहा हिंदी लखन सिंह टोला में 56वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा के निर्देश पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जिसमें डॉ० अभिषेक कुमार भारद्वाज 45वीं वाहिनी बटालियन के द्वारा सीमावर्ती दर्जनों मरीजों का निःशुल्क जाँच कर मुफ़्त दबाइयों का वितरण किया गया तथा पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमारी देवी के द्वारा पशुओं का जांच कर मुफ्त दवाई का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित समस्त ग्रामीणों के समक्ष नशा मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर 56वीं वाहिनी के पारा मेडिकल कर्मी व जवान उपस्थित थे। चिकित्सा शिविर से अधिक संख्या में सीमावर्ती मानव व पशु लाभान्वित हुए । एसएसबी द्वारा किये जा रहे निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल