इमारत ए शरिया में निः शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया, 600 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> इमारत शरीया की देखरेख में चलने वाले मौलाना सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।&period; शिविर का उद्घाटन कार्यवाहक नाजिम मौलाना मुहम्मद शिबली अल-कासिमी इमारत शरिया बिहार&comma; उड़ीसा&comma; झारखंड की दुआ से हुआ&period; इस शिविर में 600 से अधिक मरीजों नें अपने स्वास्थ जाँच कराया और डॉक्टरों से मुफ्त दवाएं भी प्राप्त कीं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर नाजिम इमारत शरिया मौलाना शिबली अल कासमी&comma; मेडिकल सुपरिंटंडेंट डॉ&period; एस निसार अहमद&comma; अस्पताल के सचिव डॉ&period; सैयद यासिर हबीब नें मुख्य अतिथि डीएम मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ&period;अरविंद कुमार को बुके एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया&period; इस मौके पर इमारत शरीया के नाजी़म शिबली अल का़समी ने कहा कि इमारत शरीया बिहार&comma; ओडिशा और झारखंड&comma; फुलवारी शरीफ पटना एक प्राचीन और कल्याणकारी संस्था है जो हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करता रहा है&period; इसी उद्देश्य के तहत इमारत शरीया हमेशा से इस्लामिक दिशा निर्देशों के अनुसार लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाता रहा है&period; इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य गरीबों और समाज के उन लोगों की मदद करना है जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं&period; इसी उद्देश्य से इमारत शरीया ने तीस साल पहले मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल की स्थापना की थी&comma; जो आज समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ&period; अरविंद कुमार ने कैंसर पर चिकित्सकों व मरीजों को कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं रह गयी है&period; उन्होंने कहा कि आजकल बेहतर कैंसर जांच के कारण कैंसर से पीड़ित लोग निदान के बाद लंबे समय तक जीवित रह रहे हैं&period; अब स्क्रीनिंग के जरिए बीमारियों को बढ़ने से पहले ही पकड़ लिया जाता है और समय पर उनका इलाज भी शुरू कर दिया जाता है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कैम्प में डॉ&period; सैयद निसार अहमद&comma; डॉ&period; गुलाम मोहिउद्दीन अशरफी&comma; डॉ&period; नजीर अहमद खान&comma; डॉ&period; सैयद यासिर हबीब&comma; डॉ&period; मुहम्मद तकी इमाम&comma; प्रबंधक खुरशीद परवीन&comma; डॉ&period; एसएए नौशाद&comma; डॉ&period; अबू बकर नजमी&comma; डॉ&period; शबाना परवीन&comma; डॉ&period; हेरा&comma; डॉ&period; फौजिया शफी&comma; डॉ&period; नुसरत यासमीन डॉ&period; राणा शमीम&comma; डॉ&period; रजिया शाहीन&comma; डॉ&period; नाहिद फातिमा&comma; डॉ&period; मेहबूब आलम&comma; डॉ&period; जमशेद&comma; डॉ&period; अजीत कुमार&comma; डॉ&period; मनाज़िर हसनैन&comma; डॉ&period; शाहीन ज़फर&comma; डॉ&period; फहद नसीम&comma; डॉ&period; सानिया खोर्शीद&comma; डॉ&period; सबुहि नाज&comma; डॉ&period; शब्बीर खान&comma; डॉ&period; अलपना&comma; इजाज अहमद&comma; हुमायूं अशरफ&comma; असगर अली&comma; अबू ज़फर&comma; मोहम्मद अफरोज़ के अलावा अस्पताल के सभी स्टाफ ने भाग लिया&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश