जिले में 07 से 14 नवंबर तक होगा निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श सप्ताह का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> अररिया जिले में 07 से 14 नवंबर तक नि&colon;शुल्क कैंसर रोग परामर्श सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के मौके पर आयोजित रोग परामर्श सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर के माध्यम से कैंसर के खतरे व इससे बचाव संबंधी उपायों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जायेगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कैंसर स्क्रीनिंग व जरूरी चिकित्सकीय परामर्श संबंधी सेवाएं नि&colon;शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। कैंसर रोग परामर्श सप्ताह के प्रति आम लोगों को जागरूक के उद्देश्य से निकाले गये जागरूकता रथ को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना किया। गैर संचारी रोग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह&comma; प्रभात कुमार&comma; मजहर आलम सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित होगा विशेष शिविर &&num;8211&semi;<br &sol;>डीआईओ डॉ मोईज ने बताया कि नि&colon;शुलक कैंसर रोग परामर्श सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित शिविर मुंह&comma; स्तन गर्भाशय सहित अन्य कैंसर के स्क्रीनिंग का इंतजाम किया जायेगा। इसमें कैंसर के संभावित कारण इसके लक्षण व बचाव संबंधी उपायों प्रति आम लोगों को जागरूक किया जायेगा। शिविर के माध्यम से चिह्नित कैंसर के संभावित मरीजों को राज्य के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालय होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर&comma; स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट&comma; राजधानी पटना स्थित इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान&comma; अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान व महावीर कैंसर रोग संस्थान बेहतर इलाज के लिये रेफर किया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शुरूआती दौर में रोग की पहचान से पूर्ण इलाज संभव-<br &sol;>एसीएमओ डॉ राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान से इसका पूर्ण इलाज संभव है। रोग के लक्षणों के आधार पर रोगी अपने स्तर से भी रोग के खतरों के प्रति सचेत हो सकते हैं। पखाना-पेशाब या योनि मार्ग से खून आना&comma; शरीर में किसी फोडा व जख्म का नहीं भरना&comma; स्तन में गांठ या खून का रिसाव&comma; मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद चकता&comma; चमड़े पर तिल या गांठ के आकार में अप्रत्याशित वृद्धि रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव व योनि मार्ग से रिसाव में दुर्गंध कैंसर के प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तंबाकू का सेवन कैंसर का एक प्रमुख कारण-<br &sol;>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि समय पर रोग की पहचान व उपचार जरूरी है। उन्होंने बताया कैंसर के खतरों के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना कैंसर रोग परामर्श सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही कैंसर स्क्रीनिंग सहित जरूरी उपचार व चिकित्सकीय परामर्श लोगों को उपलब्ध कराया जा सकेगा। ताकि समुदाय को रोग के खतरों के प्रति सचेत व जागरूक किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश