बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤œà¤¯à¤¾ कुमारी &colon;<&sol;strong> शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में शिक्षा को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 7 लाख से अधिक शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास के लिए अलग से शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि Microsoft&comma; Google और Sarvam AI के सहयोग से बिहार में AI इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। शिक्षकों को AI की आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ही शिक्षा विभाग और Google के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए राज्य में BHU का सेंटर खोलने का प्रयास किया जाएगा। वहीं वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान और मदरसा-संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान का कार्य शुरू कर दिया गया है।परीक्षा सुधार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मैट्रिक का रिजल्ट 7 दिन में और इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक का रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने का लक्ष्य है। अंक से असंतुष्ट छात्रों को 15 दिन के अंदर दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसके लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि प्रदेश में 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल विकसित किए जाएंगे&comma; जहां NEET-JEE की तैयारी कराई जाएगी। छात्रों को रात 12 बजे तक लाइव ऑनलाइन शिक्षकों की सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण 15 जुलाई को पूरा हो चुका है और एक साल में इसे धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि 2004-05 में प्राथमिक स्तर पर 46&percnt; ड्रॉपआउट था जो अब घटकर 2&percnt; रह गया है।समारोह में BPSC से 33 हजार शिक्षकों की बहाली&comma; गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद और बांका की खुशबू कुमारी को राष्ट्रपति सम्मान पर बधाई दी गई।मौके पर उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव&comma; शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी&comma; मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत&comma; DGP विनय कुमार समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक-विद्यार्थी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर केंद्र की संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि एवं जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस मनाया