जालसाज राहुल तिवारी गिरफ्तार, नौ थाने की पुलिस कर रही थी तलाश

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> शुक्रवार को दानापुर अनुमंडल पुलिस कार्यालय परिसर में दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने प्रेस वार्ता में बताया कि रूपसपुर थाना कांड संख्या 446&sol;21 दर्ज है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रूपसपुर पुलिस ने गुप्‍त सूचना पर पटना के जालसाजी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहूल तिवारी को गिरफ्तार किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रूपसपुर पुलिस ने पटना के सिविल कोर्ट के निकट स्थित चर्च के पास से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि रूपसपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर हाउस नंबर 89 निवासी श्‍याम नारायण तिवारी के पुत्र राहूल तिवारी के विरूद्ध जहानाबाद के घोसी निवासी चंद्रशेखर कुमार ने रूपसपुर थाना में जालसाजी का मामला 01 सितबंर 21 को कांड संख्‍या 446&sol;21 दर्ज कराया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कांड के अनुसंधान कर्ता दारोगा राकेश कुमार ने बताया कि जालसाजी के मामले में राहूल तिवारी फरार चल रहा था। गुप्‍त सूचना पर पटना से उसे गिरफ्तार किया गया। राहूल के विरूद्ध इसके अतिरिक्‍त रूपसपुर में तीन दानापुर&comma; मनेर&comma; बुद्धाकालोनी&comma; सासाराम&comma; मुजफ्फरपुर एवं पटना कोर्ट में एक-एक मामले दर्ज है। जिसमें पुलिस तलास कर रही थी। अन्‍य मामलो के बारे में पता लगाया जा रहा है। राहुल तिवारी से पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु