पटना से चार नाबालिग सहेलियां रहस्यमय ढंग से लापता, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; अजित। पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र से चार नाबालिग सहेलियों के अचानक लापता हो जाने से सनसनी फैल गई है&period; शनिवार दोपहर परसा चमार टोली मोहल्ले से चारों बच्चियां घर से निकली थीं&comma; लेकिन देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटीं&comma; तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की&period; अगली सुबह यानी रविवार को परिजनों ने पंचरुखिया थाने में चारों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है&period;लापता बच्चियों की पहचान परसा के रामचंद्र नगर निवासी परविंद रविदास की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी&comma; उसकी सहेली पन्नी कुमारी &lpar;14&rpar;&comma; निशा कुमारी &lpar;15&rpar;&comma; और सरस्वती कुमारी &lpar;12&rpar; के रूप में हुई है&period; परिजनों के अनुसार&comma; काजल कुमारी शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे कपड़े की सिलाई कराने के लिए सोतीचक जाने की बात कहकर घर से निकली थी&period; साथ में उसकी तीनों सहेलियां भी थीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है&period; थाना प्रभारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डायल 100 की सहायता से बच्चियों की तलाश की जा रही है&period; दीदारगंज चेक पोस्ट&comma; महादेव स्थान&comma; टोल टैक्स&comma; बस स्टैंड और बायपास समेत तमाम संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस को जांच में पता चला है कि चारों बच्चियां एक ऑटो पर सवार होकर निकली थीं&period; अब पुलिस उस ऑटो चालक की भी तलाश कर रही है&comma; जो इस मामले की कड़ी हो सकता है&period; बच्चियों के अचानक लापता होने से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजन बेसब्री से उनकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़