नूरसराय, हरनौत , पावापुरी  और नालंदा थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत चार की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;strong> हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप बाड़ी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के  à¤¬à¤­à¤¨ बिगहा गांव निवासी वीरमनी प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में की गई।  à¤ªà¤¿à¤¤à¤¾ ने बताया कि कल सुबह से ही उनका पुत्र घर से गायब था। सुबह  à¤®à¤¾à¤§à¥‹à¤ªà¥à¤° गांव के समीप बाड़ी नदी में एक युवक का शव छहलाया हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त करने के बाद हरनौत थाना को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।जहर खा कर ली खुदकुशी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नालंदा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक 35 वर्षीय रंजीत कुमार है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। ससुराली परिवार की मानें तो संपत्ति हड़प लिए जाने से युवक तनाव में चल रहा था। जिससे आहत हो उसने खुदकुशी कर ली। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जांच उपरांत खुदकुशी का कारण स्पष्ट होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पावापुरी ओपी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर जकरा-बारा बिगहा सड़क किनारे से 72 वर्षीय बुजुर्ग की लाश बरामद की। शव देखने से प्रतीत होता है कि बुजुर्ग की मौत किसी बीमारी से हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।&nbsp&semi;ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव देखने से बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नूरसराय थाना अंतर्गत गोसाई बीघा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। मृतका उमाशंकर यादव की पुत्री संपत कुमारी है। बच्ची बराड़ा हाई स्कूल में छठी कक्षा में नामांकन के लिए साइकिल से जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश