गणित एवं विज्ञान विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा बिहार बोर्ड से अनुत्तीर्ण छात्राओं को पुनः माध्यमिक परीक्षा में सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य कार्यालय में चार दिवसीय गणित एवं विज्ञान कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लिए सरल&comma; उपयोगी&comma; गतिविधि आधारित एवं परीक्षा उन्मुख अध्ययन सामग्री तैयार करना था&comma; ताकि उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं सहज बनाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों तथा शैक्षणिक विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए छात्राओं की शैक्षणिक चुनौतियों&comma; सीखने की गति तथा परीक्षा संबंधी कठिनाइयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। प्रतिभागियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि नियमित अभ्यास&comma; सरल भाषा में शिक्षण&comma; अवधारणात्मक समझ तथा गतिविधि आधारित पद्धति के माध्यम से अधिक से अधिक छात्राओं को दसवीं बोर्ड परीक्षा में सफल बनाया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने&comma; सतत शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने तथा विषयवार सरल एवं प्रभावी अध्ययन सामग्री विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों के अभ्यास&comma; मॉडल प्रश्नपत्रों एवं समय प्रबंधन की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर गणित एवं विज्ञान विषय की अध्ययन सामग्री विकसित की गई&comma; जो छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। तैयार की गई सामग्री को सरल एवं सहज भाषा में इस प्रकार तैयार किया गया है कि छात्राएं उसे आसानी से समझ सकें तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला का समापन सकारात्मक विचारों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल छात्राओं के शैक्षणिक विकास&comma; आत्मविश्वास वृद्धि एवं परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में पूर्व सलाहकार&comma; शिक्षा विभाग ए&period; के&period; पाण्डेय&comma; राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय&comma; शास्त्री नगर से शिक्षक शिशुपाल कुमार एवं अशोक कुमार सिंह&comma; तथा राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय&comma; चिरैयाटाड़ से अजय कुमार एवं चंचल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार&comma; राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय&comma; केंद्रीय ट्रेनिंग एसोसिएट अश्विनी जादव&comma; सोनल नायक&comma; स्नेहा रानी&comma; आकाश कुमार एवं गौरव कुमार उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बापू टावर में अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ शुरू

पटना में 17 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

अपराधियों को सजा दिलाने की रफ्तार तेज, 4 महीने में 453 को आजीवन कारावास