पूर्व सांसद और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय निषाद भाजपा में हुए शामिल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पूर्व सांसद और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय निषाद आज भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व सांसद ने आज अपनी पत्नी रमा निषाद के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी में विश्वास व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने पूर्व सांसद अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा देवी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने इस समारोह को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि निषाद दंपति के भाजपा में आने से पार्टी न केवल मुजफ्फरपुर जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; जायसवाल ने दावा किया कि अगले चार- पांच दिनों में राजद और कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हताशा में है इस कारण कुछ लोग बिहार के हर परिवार में सरकारी नौकरी देने की बात कर रहे हैं। बिहार में दो करोड़ 70 लाख परिवार हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी बातें कोई हताशा में ही कर सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद भले ही कुछ दिनों के लिए शारीरिक रूप से भाजपा से अलग हुए थे लेकिन वे सही रुप से कभी भी भाजपा से अलग नही हुए। उनके दिल मे भाजपा बसती है। वे ज्यादा दिनों तक भाजपा से अलग रह ही नहीं सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से साफ है कि इस चुनाव में एनडीए न केवल बहुमत से सरकार बनाएगी बल्कि रिकॉर्ड और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार बनेगी और बिहार विकसित बिहार बनने की ओर छलांग लगाएगी।पूर्व सांसद अजय निषाद आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटनासाहिब : 100 दिन बाद दफ्तर पर चर्चा, विपक्ष- सत्ता आमने-सामने

20 वर्ष पुराने हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन