दिनदहाड़े सिपारा पुल पर फोर्ड हॉस्पिटल के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े सरेआम हत्या करने से भी नहीं डरते&period; ताजा मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल का है&comma; जहां शुक्रवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने फोर्ड हॉस्पिटल के एक स्टाफ युवक को गोली मार दी&period; घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया&comma; लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई&period; मृतक की पहचान खगौल निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है&comma; जो बायपास स्थित खेमनी चक के पास फोर्ड हॉस्पिटल में कार्यरत था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; अमित कुमार पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर बेउर की ओर से सिपारा पुल होते हुए पूर्वी दिशा में जा रहे थे&period; तभी अचानक एक अन्य बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और पास से छाती में कई गोलियां दाग दीं&period; गोली लगते ही अमित पुल पर गिर पड़े&period; राहगीरों ने तत्काल उन्हें उठाकर सिपारा पुल के नीचे स्थित रिफॉर्म हॉस्पिटल में भर्ती कराया&comma; जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें फोर्ड हॉस्पिटल रेफर किया गया&period; वहीं इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन फोर्ड हॉस्पिटल पहुंच गए और वहां कोहराम मच गया&period; सूचना मिलते ही जक्कनपुर और बेउर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी&period; एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया&period; घटनास्थल से पुलिस को खून से सनी जमीन&comma; एक पानी की बोतल&comma; पांच खाली कारतूस&comma; एक मास्क चप्पल और मृतक की बाइक &lpar;हीरो होंडा पैशन प्रो&comma; संख्या BR01A&sol;T6947&rpar; बरामद हुई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हत्यारों की पहचान की जा सके&period; साथ ही मृतक के परिजनों और फोर्ड हॉस्पिटल के सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है&period; पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी पुराने विवाद की वजह से तो यह हत्या नहीं हुई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बेखौफ होते अपराधी&comma; सवालों में कानून व्यवस्था-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह वारदात राजधानी में बढ़ते अपराधों पर एक और काली छाया बनकर उभरी है&period; आम जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है&period; सिपारा पुल जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पटना की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं&period; सवाल यह है कि आखिर कब तक अपराधी इस तरह खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे और पुलिस महज़ सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ तक सीमित रहेगी&quest;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श