होली त्यौहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग का ताबड़तोड़ छापा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> आयुक्त&comma; खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के आदेश के क्रम में होली त्यौहार के दृष्टीगत आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभिहित अधिकारी श्री महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में तथा अपर आयुक्त&lpar;खाद्य&rpar; आज़मगढ़ मण्डल श्री वी0 के0 पाण्डेय के निर्देशन में चिलकहर स्थित किराने के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया तथा विक्रयार्थ प्रदर्शित चिलकहर बाजार से 1 नमूना बेसन का लिया तथा सन्देह के आधार पर 305 कि0ग्रा0 बेसन जब्त भी किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत रू0 19825&period;00 आकी गई। उसी बाज़ार से पापड़ में मिलावट होने के संदेह के आधार पर टीम ने पापड़ के 2 नमूने जाँच हेतु संग्रहीत किये । टीम प्रभारी ने प्रतिष्ठान का खाद्य लाईसेन्स प्रदर्शित न करने पर नाराजगी जतायी तथा अविलम्ब उसकी एक प्रति प्रमुख दृश्यम स्थान पर चस्पा करने का आदेश दिया । तत्पश्चात छापेमार दल रसड़ा तहसील के ठाकुर बड़ी बाज़ार से पापड़ के अवमानक होने के संदेह पर 1 मंगरैल&comma; 2 नमकीन तथा 1 भेल पूड़ी नमकीन का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पूर्व छापेमार दल ने बेल्थरा रोड से 4 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये। उक्त प्रतिष्ठान पर टीम प्रभारी ने वहाँ पर रखे खाद्य पदार्थों के रख-रखाव एवं वहाँ व्याप्त गंदगी पर असंतोष व्यक्त करते हुए अविलम्ब सुधार करने की नोटिस निर्गत किया । खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से बाजार में हड़कम्प मच गया तथा मिलावटखोर अपनी अपनी दुकान छोड़कर भाग गये। इस प्रकार छापेमार दल ने कुल अब तक 14 खाद्य नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये । अभिहित अधिकारी श्री महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की इस होली पर आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी पैक पैकेट वाले खाद्य पदार्थ पर एफएसएसएआई का लाइसेन्स नम्बर व पैकिंग तिथि अथवा एक्सपाईरी तिथि देख कर ही खरीदे जिससे नमूने का सुरक्षित होने का आभास होता है । अभिहित अधिकारी ने यह भी बताया कि होली त्योहार को देखते हुऐ विभाग सक्रियता से मिलावटखोरों पर लगाम लगायेगा तथा आमजनमानस को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। छापेमार दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव व खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार &comma;श्री सन्तोष कुमार&comma; श्री चन्द्र प्रकाश यादव&comma; श्री प्रेम कुमार यादव तथा श्री दयाशंकर सेनेटरी सुपरवाइजर भी सम्मिलित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय