मत्स्यजीवियों को मिलेगी डिजिटल एवं सरकारी सेवाओं की सुविधा : ऋषिकेश कश्यप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शिवहर&comma; &lpar;मूस क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ &lpar;कॉफ्फेड&rpar;&comma; पटना द्वारा मत्स्यजीवी समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तरीयानी प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति&comma; सुमहुती बाजार&comma; शिवहर में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप एवं बिहार विधान सभा सदस्य अमित कुमार रानू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी&comma; सहकारी समिति के सदस्य&comma; स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटनकर्ता बिहार विधान सभा के माननीय सदस्य श्री अमित कुमार रानू ने कहा कि डिजिटल सेवाओं का ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कॉमन सर्विस सेंटर मत्स्यजीवी समाज को सरकारी योजनाओं&comma; बैंकिंग एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि कॉफ्फेड बिहार एवं झारखंड के लाखों मत्स्यजीवियों को आधुनिक तकनीक&comma; डिजिटल सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने बताया कि राज्यभर की मत्स्यजीवी सहकारी समितियों में चरणबद्ध तरीके से कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मत्स्यजीवी परिवारों को सरकारी सेवाओं के लिए शहरों का चक्कर न लगाना पड़े। जल्द ही जिले के सभी प्रखण्डों में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड द्वारा मत्स्यजीवियों के लिए बीमा&comma; बैंकिंग संवाददाता सेवाएं&comma; प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना&comma; प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना&comma; मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड&comma; राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पंजीकरण&comma; मखाना प्रसंस्करण एवं विपणन&comma; प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कॉफ्फेड के निदेशक लालबाबू सिंह एवं अरुण सहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि डिजिटल इंडिया और सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को साकार करने में कॉमन सर्विस सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र मत्स्यजीवियों को सरकारी योजनाओं&comma; बीमा&comma; बैंकिंग सेवाओं&comma; पेंशन&comma; छात्रवृत्ति&comma; रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी सुविधाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड द्वारा राज्य के मत्स्यजीवी समाज के सामाजिक&comma; आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा भविष्य में और अधिक समितियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तिरहुत-दरभंगा प्रमंडल मत्स्यजीवी सहकारी संघ के अध्यक्ष सत्यदेव कुमार ने कहा कि सहकारी संस्थाओं के माध्यम से ही मत्स्यजीवी समाज को संगठित एवं सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कॉफ्फेड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति लाने के साथ-साथ मत्स्यजीवी परिवारों की आय वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों&comma; मत्स्यजीवी सदस्यों&comma; जनप्रतिनिधियों&comma; मीडिया प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉमन सर्विस सेंटर क्षेत्र के मत्स्यजीवियों के आर्थिक&comma; सामाजिक एवं डिजिटल सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर कॉफ्फेड के पदाधिकारीगण् रवि राज&comma; राहुल कुमार एवं दयानंद कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के प्रतिनिधि&comma; स्थानीय जनप्रतिनिधि&comma; सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉफ्फेड की निदेशक सिमरन द्वारा किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान