आग ने बरपाया कहर, रामपुर में बीस 15 बिगहा गेंहु फसल में लगी!

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलवारी शरीफ में मंगलवार को रामपुर औऱ हिन्दुनी में अगलगी ने खून पसीना से सींचा हुआ गेंहु की फसल को जलाकर राख कर दिया। रामपुर लोदीपुर में जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने करीब 15 बिगहे का गेंहु फसल जलाकर राख कर दिया वहीं हिन्दुनी में चार बिगहे की गेंहु फसल जलकर खाक हो गयी। रामपुर में अखिलेश्वर शर्मा &comma;मिथिलेश कुमार&comma; आलोक कुमार &comma;सुखदेव सिंह &comma;ललन कुमार&comma; क्रांति कुमार सहित 15 किसानों का गेहूं का फसल अगलगी में स्वाहा हो गया। यहाँ लगभग 10 से 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया। वहीं हिन्दुनी में लोहा पासवान&comma; भीम पासवान &comma; रामबरन पासवान और पिंटू पासवान का करीब चार बिगहे का गेंहु आग में जलकर स्वाहा हो गया। यहाँ क़रीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया को आगलगने की सूचना दमकल और पुलिस को दी गयी लेकिन जबतक दमकल को गाड़ी मौके पर पहुंचती तबतक लाखों का नुकसान हो चुका था।इसके अलावा ग्राम कनकटी चक&comma;ढिबड़ा पंचायत में मन्टू कुमार का 2 बिगहा का खेत के गेहुं आग में जला है जिसमे लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ है । तीनो गांव में खेतों में खड़ी फसल और खलिहान में रखा गेंहु फसल अगलगी में नुकसान हुआ है&period; वहीं अगलगी में किसानों के लाखों का नुकसान होने की जानकारी मिलने पर विधायक गोपाल रविदास ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की मांग सरकार से किया है । वही प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी फुलवारीशरीफ ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल भेज करके दोनो गांव में अगलगी से नुकसान का जायजा लिया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम