ब्राइट कैरियर एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>ब्राइट कैरियर एकेडमी&comma; फुलकाहा में गुरुवार को छात्रों एवं शिक्षकों को आग से बचाव और अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी देने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में अग्निक चालक मनोज कुमार&comma; अग्निक मो&period; टीपू खान एवं अग्निक रंजन कुमार ने उपस्थित छात्रों को आग लगने के कारण&comma; उससे बचाव के उपाय तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है&comma; इसलिए सभी को अग्नि सुरक्षा नियमों की जानकारी होना आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने&comma; तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने तथा प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक&comma; कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नरपतगंज में शांति व सौहार्द के बीच निकला ताजिया जुलूस, ‘या अली-या हुसैन’ के नारों से गूंजा इलाका

हाशिए पर रहने वाले बच्चों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

ताजिया जुलूस को लेकर दो पक्षों में बवाल, मारपीट और पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा