फाइलेरिया उन्मूलन : 24 जिले के दो-दो लैब तकनीशियन का प्रशिक्षण 3 से

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राज्य के 24 जिले से चुने हुए दो-दो लैब तकनीशियन का विशेष प्रशिक्षण 3 व 4 अक्टूबर को पटना में होगा&period; अगले साल 10 फ़रवरी से इन्हीं 24 जिले में फाइलेरिया रोधी दवा सेवन अभियान यानी सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम होना है&period; उसके पहले चुनिन्दा प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे होगा&period; इसी नाइट ब्लड सर्वे के लिए लैब तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाना है&period; अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी &lpar;फाइलेरिया&rpar; डॉ&period; परमेश्वर प्रसाद ने इन 24 जिलों के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को इस सम्बन्ध में पत्र जारी किया है&period;<br>इन 24 जिलों में चलाया जायेगा सर्वजन दवा सेवन <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>&lpar;एमडीए&rpar; अभियान&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>पत्र के अनुसार आगामी 10 फ़रवरी से राज्य के 24 जिले क्रमश&colon; पूर्वी चंपारण&comma; पश्चिमी चंपारण&comma; गोपालगंज&comma; जमुई&comma; कैमूर&comma; मुंगेर&comma; मुजफ्फरपुर&comma; सारण&comma; गया&comma; बांका&comma; बेगूसराय&comma; भागलपुर&comma; जहानाबाद&comma; कटिहार&comma; खगड़िया&comma; सहरसा&comma; सिवान&comma; सुपौल&comma; औरंगाबाद&comma; शिवहर&comma; अरवल&comma; वैशाली&comma; सीतामढ़ी एवं शेखपुरा जिले में सर्वजन दवा सेवन &lpar;एमडीए&rpar; अभियान चलना है&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दो बैच में होगा प्रशिक्षण<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>पत्र के अनुसार&comma; 3 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण&comma; पश्चिमी चंपारण&comma; गोपालगंज&comma; जमुई&comma; कैमूर&comma; मुंगेर&comma; मुजफ्फरपुर&comma; सारण&comma; गया&comma; बांका&comma; बेगूसराय&comma; भागलपुर एवं 4 अक्टूबर को जहानाबाद&comma; कटिहार&comma; खगड़िया&comma; सहरसा&comma; सिवान&comma; सुपौल&comma; औरंगाबाद&comma; शिवहर&comma; अरवल&comma; वैशाली&comma; सीतामढ़ी एवं शेखपुरा जिले के दो-दो लैब तकनीशियन का एक दिवसीय प्रशिक्षण होगा&period; यह प्रशिक्षण पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय&comma; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान&comma; कर्पूरी ठाकुर सदन में आयोजित होगा&period; राज्य फ़ाइलेरिया सलाहकार डॉ&period; अनुज सिंह रावत ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लैब तकनीशियन को माइक्रो फ़ाइलेरिया की पहचान एवं प्रयोगशाला में माइक्रो फ़ाइलेरिया दर के सटीक आकलन पर केन्द्रित है&period; उन्होंने बताया कि सटीक माइक्रो फ़ाइलेरिया दर से ही आगे की रणीनीति बनाने में सहायता मिलती है&period; माइक्रो फ़ाइलेरिया दर के आधार पर ही यह निर्धारित किया जाता है कि संबंधित क्षेत्र में दवा का सेवन कराना है अथवा नहीं&period; इसलिए लैब तकनीशियन को इसके लिए ख़ास तौर पर स्लाइड बनाना&comma; उसको स्टेन करना&comma; स्मीयर इकठ्ठा करना एवं जब रक्त स्लाइड पर लें तो उसे अंडाकार बनाना आदि सिखाया जाएगा ताकि माइक्रो फ़ाइलेरिया को पहचानने में किसी प्रकार की त्रुटि न हो&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ