कोरोना महामारी के बीच लगा रहे हैं ठुमके

&NewLine;<p><strong>हरियाणा&colon;<&sol;strong> हिसार कोरोना की महामारी के बीच देश में लाशों का अंबार लगा हुआ है। भारत में हर रोज लाखों की संख्या मंरीज बढ़ रहे हैं और हजारों में मौते भी हो रही हैं। लोग सामूहिक कार्यक्रमों से बच रहे हैं&comma; वहीं आम जनता की भलाई के लिए लोग जुटे हुए हैं। लेकिन हरियाणा के हिसार से भाजपा के एक नेता विदेशी अर्धनंग्न डांसर के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं। नेता जी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है&period; हिसार के पूर्व जिला पार्षद अरुण दत्त शर्मा की यूक्रेन की दो कलाकारों के साथ फोटो वायरल हुई है। यह कार्यक्रम का आयोजन हिसार बीडीपीओ के बेटे की रिंग सेरेमनी के अवसर पर ब्लू बर्ड पर्यटन स्थल में गत 1 मई की दोपहर को किया गया था&comma; जिसमें दो विदेशी डांसर बुलाई गई थी और उनके साथ काफी लोगों ने ठुमके लगाए भी लगाए थे&comma; इसकी वीडियो भी सामने आई है।इस मामले में जहां अरुण दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर आकर सफाई दी है। अरुण दत्त शर्मा ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करके मामले में सफाई दी है&comma; जिसमें उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम लॉकडाउन से पहले का था। जबकि हिसार में 30 अप्रैल की रात को ही लॉकडाउन लग गया था।<br>इस कार्यक्रम में उपस्थित हिसार द्वितीय ब्लॉक समिति के चेयरमैन हंसराज से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बीडीपीओ भगवान दास सिंह के बेटे की रिंग सेरेमनी के उपलक्ष्य में 1 मई की दोपहर को ब्लू बर्ड पर्यटन स्थल में था और इसमें विदेशी डांसरों को भी बुलाया गया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाबा दीप सिंह मेमोरियल वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

अचानक चलती बलेरो गाड़ी को लगी भयंकर आग

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी