विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon;<&sol;strong> विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। धरने में किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ भी पहुंचे और किसानों की आवाज को बुलंद किया।अभिमन्यु कुहाड़ ने कहा कि सरकार धान की खरीद जल्द शुरू करे और धान का भाव 2441 रुपये से ऊपर रखा जाए। उन्होंने धान में नमी की सीमा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग की&comma; ताकि किसानों को फसल बेचने में परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि इस सीजन में हर जिले में लोकल सेलरों के साथ बाहरी सेलरों को भी टेंडर के जरिए खरीद का मौका मिलना चाहिए। साथ ही हरियाणा के किसानों की रुकी हुई गन्ने की पेमेंट जल्द जारी की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभिमन्यु कुहाड़ ने नकली मावा और नकली पनीर पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि धान के बाद अब सरसों की फसल का सीजन आने वाला है&comma; इसलिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में DAP उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा किसानों की जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ाने की मांग भी की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं सत्ता और विपक्ष में बैठे किसान नेताओं पर निशाना साधते हुए अभिमन्यु कोहड़ ने कहा कि किसान के नाम पर वोट तो ले लिए जाते हैं&comma; लेकिन विधानसभा और संसद में पहुंचने के बाद किसान और मजदूरों के मुद्दे भूल जाते हैं।धरने में किसानों ने सरकार से मांगों पर जल्द फैसला लेने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नौ मुकदमे, 50 गज का अवैध मकान पर अपराधी पर चला पुलिस का बुल्डोजर

नूंह पुलिस ने 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!

भाजपा राज्य सांसद संजय भाटिया का राहुल गांधी पर तीखा हमला