बेख़ौफ़ चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong>  बथनाहा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बीती रात्रि को एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बथनाहा वार्ड नं 27 निवासी प्रॉपर्टी डीलर मदन दास के घर रविवार के रात्रि को चोरों ने घर के छत के ऊपर से घुस कर सभी कमरों का बारी बारी से ताला तोड़कर सामानों का चोरी कर लिया । गृहस्वामी ने बताया कि वे लोग एक रिश्तेदार के घर भोज में गए थे। वहा से सुबह में आने के बाद जब गेट का ताला बाहर से खोला तथा ज्योंही अंदर गया तो देखा कि घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके बाद सभी कमरों में बिखरे पड़े समान को बारीकी से देखा तो पाया कि आलमारी में रखा गया 10 लाख के लगभग का सोना तथा चांदी के गहना जेवर &comma;8 लाख के लगभग नकद रुपए &comma;कीमती कपड़े तथा विभिन्न लोगों के जमीन का कागजात भी चोर साथ में ले गए । घर में बिखरे पड़े सामानों को देखने से पता चलता है की चोरों ने बड़े इत्मीनान से एक एक कमरे का तलाशी लिया तथा सभी बक्सा आलमारी इत्यादि को खोला तथा कीमती सामान को निकाला । जबकि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पीछे के दरवाजे का प्रयोग किया तथा पीछे के दरवाजे से आने के बाद किसी मजबूत रॉड से लोहा ग्रिल गेट का लॉक को तोड़ा गया तथा चोरी के बाद चोरों ने पुनः पीछे से ही भागने का काम किया जो चोरों के पैर के निशान देखने से साफ साफ नजर आते है । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं गृहस्वामी ने बताया कि एक बक्से में सुरक्षित जगह पर घर का जमीन से संबंधित कागजात भी रखा हुवा था जिसे चोर साथ लेकर गए । वहीं उन्होंने आशंका जाहिर किया की वे लोग संभवतः चोरी के साथ साथ हत्या के भी नियत से भी आए थे लेकिन हमलोगो को नहीं देखा तो इस तरह की घटना को अंजाम दिया । वहीं चोरों ने फ्रिज में रखे मिठाई को भी इत्मीनान से खाया तथा जगह जगह सिगरेट का जला हवा टुकड़ा भी घर के अंदर फेका मिला । वहीं गृहस्वामी की पत्नी का रोरो कर बुरा हाल हो गया है ।गृहस्वामी ने घटना का लिखित जानकारी बथनाहा थाना अध्यक्ष को दिया है ।इस बाबत थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया की चोरी की घटना का जांच किया जा रहा जल्द ही मामले का उदभेदन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की