किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन, धान की फसल जलाकर जताया विरोध

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;<&sol;strong>  सात सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को पटेल चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया&period; धरना के बाद किसान पैदल मार्च करते हुए समहरनालय पहुंचे&comma; जहां अपनी मांगों को लेकर धान की फसल जलाकर सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया&period; भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद और महासचिव सुबोध कुमार ने कहा कि बिहार के किसानों की स्थिति देश में दयनीय हो चुकी है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खेती छोड़ मजदूरी करने को मजबूर हैं और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण राज्य से पलायन बढ़ रहा है&comma; जो चिंता का विषय है&period; किसान नेताओं ने फसलों पर एमएसपी की गारंटी लागू करने&comma; स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने&comma; सिंचाई की गारंटी&comma; चकबंदी कानून लागू करने&comma; मेडिकल कॉलेज निर्माण तथा घाटकोसांभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी&period; धरना-प्रदर्शन में यूनियन के जिलाध्यक्ष हरिहर महतो&comma; मंजय कुमार&comma; वशिष्ठ यादव&comma; पूनम देवी&comma; उषा देवी&comma; बालेश्वर चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित