फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : विजय सिन्हा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; à¤¨à¤°à¥‡à¤¶ अग्रवाल <&sol;strong>&colon; बिहार के किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीठापुर स्थित कृषि भवन में अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 30 जून तक चलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;05&sol;img-20260512-wa00418142409029200247765-487x365&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-85079"><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शुभारंभ के मौके पर पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के पांच किसानों – लछमिनिया देवी&comma; सुनील कुमार सिंह&comma; रामप्रवेश सिंह&comma; अजय कुमार और उदय कुमार को फार्मर आईडी वितरित की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कृषि मंत्री ने कहा कि यह अभियान बिहार के किसानों के लिए वरदान बनेगा। 1 करोड़ 80 लाख किसानों का लक्ष्य पूरा होते ही भूमि विवाद खत्म होंगे&comma; सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा और बिचौलियों की भूमिका खत्म होकर सरकार और किसान के बीच सीधा सेतु बनेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य में अभी 4 करोड़ 54 लाख जमाबंदी कायम है। कृषि विभाग के पोर्टल पर 88 लाख 40 हजार किसानों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है&comma; जिसमें 47 लाख 85 हजार किसानों का फार्मर आईडी बन चुका है। शेष 40 लाख 54 हजार किसानों का आईडी तैयार किया जाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य पूरी पारदर्शिता है। आईडी बनने पर किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा और खेती की जानकारी रियल टाइम में मिल जाएगी। जमीन का परिमार्जन भी स्वतः हो जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल&comma; राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह&comma; विशेष सचिव बीरेन्द्र प्रसाद यादव&comma; कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव&comma; उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी और किसान मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा

80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की तैयारी : मंत्री अशोक चौधरी

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत