फारबिसगंज डीएसपी का फुलकाहा थाना पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व शराब-गांजा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररियया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>पुलिस उपाधीक्षक&comma; फारबिसगंज ने फुलकाहा थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों&comma; रजिस्टरों एवं लंबित कांडों की गहन जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने&comma; शराब एवं गांजा तस्करी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाने&comma; वारंटियों एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच&comma; सघन गश्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया&comma; ताकि कानून-व्यवस्था हर हाल में बनी रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और अभिलेखों के संधारण को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य&comma; अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार&comma; एसआई रंजना कुमारी&comma; एसआई अमन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा