जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पूर्णिया पूर्व में परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र &lpar;पीएचसी&rpar; में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाने वाले &&num;8220&semi;जनसँख्या स्थिरता पखवारा&&num;8221&semi; को लेकर एक विशेष जागरूकता सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक &lpar;आरएडी&rpar; सह सिविल सर्जन डॉ&period; प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ&period; कनौजिया ने परिवार नियोजन को मातृ स्वास्थ्य से जोड़ते हुए कहा कि बच्चों के जन्म में सही समय और उचित अंतर रखना माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने जोर दिया कि लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में सही और पूरी जानकारी दी जानी चाहिए&comma; ताकि वे अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकें। इस दौरान पी०एस०आई० इंडिया टीम के प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन मैनेजर मयंक राणा और फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मधु कुमारी द्वारा कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समर्थन किया गया। पूर्णिया पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र &lpar;पी०एच०सी०&rpar; के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी &lpar;एम०ओ०आई०सी०&rpar; डॉ&period; शरद सान्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्णिया और विशेषकर प्रखंड स्तर पर जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न परिवार नियोजन सामग्रियों की विस्तृत जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कार्यक्रम में लाभार्थियों के प्री-रजिस्ट्रेशन पर दिया गया जोर &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला सामुदायिक उत्प्रेरक &lpar;डी०सी०एम०&rpar; नवीन कुमार दास ने आई०यू०सी०डी० &lpar;IUCD&rpar;&comma; पी०पी०आई०यू०सी०डी० &lpar;PPIUCD&rpar; और नसबंदी सेवाओं के लिए लाभार्थियों के प्री-रजिस्ट्रेशन की भूमिका को अहम बताया। क्षेत्रीय यूनिसेफ सलाहकार शिव शेखर आनंद ने उच्च प्रजनन दर को नियंत्रित करने में परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी तरीकों की महत्ता पर चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक &lpar;बी०सी०एम०&rpar; उमेश पंडित ने बुनियादी ढांचे में सुधार और टीम वर्क के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में नोडल परिवार नियोजन सह ए०सी०एम०ओ० ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हालिया रिपोर्टों का हवाला दिया&comma; जिनमें कुल प्रजनन दर &lpar;TFR&rpar; में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने इस पखवाड़े को सफल बनाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कार्यक्रम में लाभार्थियों को गर्भनिरोधक सामग्री का किया गया वितरण और चलाया गया हस्ताक्षर अभियान &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा उप निदेशक सह सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया&comma; एसीएमओ डॉ आर पी मंडल&comma; डीसीएम नवीन कुमार दास&comma; पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; शरद सान्याल द्वारा महिला लाभार्थियों को गर्भनिरोधक गोलियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंत में आरएडी डॉ&period; कनौजिया के नेतृत्व में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया&comma; जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों&comma; ए०एन०एम०&comma; आशा कार्यकर्ताओं और आम समुदाय परिवारों ने परिवार नियोजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और इस पहल को सफल बनाने की शपथ ली।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली उजागर, ड्यूटी से डॉक्टर नदारद; चतुर्थ वर्गीय कर्मी कर रहे मरीजों का इलाज

आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद : माननीय मंत्री श्रवण कुमार

पटना सिटी को मिले नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2