एम्स पटना में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा &lpar;25 अगस्त से 8 सितंबर 2025&rpar; के दौरान एम्स पटना के नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा 1 सितंबर को ओपीडी प्रतीक्षा कक्ष में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम का उद्घाटन विभागाध्यक्ष प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; अमित राज ने किया और नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर 300 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया&period; कार्यकारी निदेशक प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; सौरभ वत्र्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक प्रो&period; &lpar;डॉ&period;&rpar; अनुप कुमार ने विभाग को बधाई दी और इसे जन-जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल बताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में नेत्रदान पर वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई&period; इसके बाद सीनियर रेज़िडेंट डॉ&period; तिलोत्तमा कर ने नेत्रदान से जुड़े मिथक और तथ्यों पर जानकारी देते हुए इसके सामाजिक और चिकित्सीय महत्व को समझाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं&period; इनमें 3 सितंबर को जागरूकता पदयात्रा&comma; 6 सितंबर को पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और 8 सितंबर को ऑडिटोरियम में समापन समारोह शामिल हैं। कार्यक्रम में विभाग के सभी संकाय सदस्य एवं रेज़िडेंट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई&period; कार्यक्रम का समापन डॉ&period; अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात