‘स्वास्थ्य जाँच कराएंगे, पटना स्वस्थ बनाएंगे’ अभियान के तहत नेत्र जाँच शिविर आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राधेश्याम परिवार पटना सिटी एवं श्री बालाजी नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर शशि मोहनका के नेतृत्व में लगातार 15वें माह निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 73 मरीजों की आँखों की जाँच की गई&comma; जिसमें से 29 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब तक इस कैंप और डॉक्टर मोहनका के सहयोग से पटना में कुल 425 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। शिविर के दौरान मरीजों के बीच निःशुल्क चश्मों का भी वितरण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल एवं संगीता झुनझुनवाला ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह सेवा प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को नियमित रूप से मरीजों को उपलब्ध कराई जाती है। इस सेवा कार्य में आलोक गुप्ता&comma; आनंद कमालिया&comma; संदीप मित्तल&comma; दीपक गोयनका&comma; मोहित मुरारका&comma; अनिल गोयनका सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार