बिहार को आगे ले जाने के लिए मुझे खून भी देना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को शिक्षित&comma; स्वस्थ और समृद्ध के साथ विकसित भी बनाना है। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे ले जाने में मुझे अपना खून भी देना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। यहां के एक-एक व्यक्ति को चुन-चुनकर रोजगार दूंगा। हमारा इतिहास काफी बड़ा रहा है और उस इतिहास को जमीन पर उतारने का काम करूंगा। उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार को अब लूटने नहीं दूंगा। सबका हिसाब होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से &&num;8216&semi;शिक्षित&comma; स्वस्थ&comma; सुरक्षित व समृद्ध बिहार&&num;8217&semi; विषय पर आयोजित परिचर्चा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित बिहार बनाना&comma; स्वस्थ बिहार बनाना&comma; समृद्ध बिहार बनाना अपने आप में बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं गारंटी देता हूं कि बिहार को समृद्धि की ओर ले जाऊंगा। जो बेरोजगार साथी घूम रहे हैं&comma; एक-एक व्यक्ति को चुन-चुनकर रोजगार दूंगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है और यह तब तक नहीं बनेगा&comma; जब तक कि बिहार के एक-एक लोग गरीबी से बाहर न आ जाए। यहां का हर व्यक्ति समृद्ध होगा&comma; हर व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार तभी बदलेगा&comma; जब सेक्टर के रूप में बांटकर काम कीजिएगा। कोई शिक्षा के क्षेत्र में काम कीजिए। कोई स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कीजिए। कोई आर्थिक क्षेत्र में समृद्ध होना चाहते हैं तो उन्हें काम करना होगा। कोई ठेकेदारी करता है&comma; कोई उद्योग लगाता है&comma; एक तरह से वह चीजें खड़ी करता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि मैं तो अपने आप को भगवान राम का वंशज मानता हूं। भगवान राम के दो पुत्र हुए&comma; लव और कुश। आप रामायण को देखेंगे तो खुद महसूस करेंगे कि जो आदर्श प्रभु श्रीराम ने अपनाया&comma; वह कोई नहीं ले सकता है। राजा दशरथ ने जब भगवान राम को वनवास भेजा तो उन्होंने पूरी दुनिया का कल्याण किया। लेकिन लवकुश को लगा कि उनकी मां के साथ अन्याय हो रहा है तो उन्होंने अपने पिता राजा राम के खिलाफ भी धनुष उठाने का काम किया था।<br &sol;>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रभु श्रीराम को पक्के का मकान देने का काम किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें रावण का प्रतीक बताया। कहा कि कुछ लोग खुद को राम कह रहे हैं और नीतीश बाबू को दशरथ बता रहे हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि पिछड़ों का रावण कौन है। लोगों ने जवाब दिया &&num;8216&semi;टू जी वाले&&num;8217&semi;। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज टू जी वाले लोग जो रावण बने हुए हैं&comma; वही पिछड़ों के विरोधी हैं&comma; वहीं अतिपिछड़ों के विरोधी हैं। जो व्यक्ति रावण का प्रतीक हो&comma; वह भला कभी राम हो सकता है क्या&quest; उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में लालू जी को कहीं खड़ा कर दीजिए तो पिछड़े और दलित उन्हें देखकर ही भाग जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि तय मानिए कि यह बिहार समृद्धि की ओर जाएगा। 2020 में जो हमारा कमिटमेंट विकसित बिहार का था&comma; वह हर हाल में पूरा होगा। इतना ही नहीं&comma; सात निश्चय पार्ट टू में जो 10 लाख सरकारी नौकरी का वायदा है&comma; वह सपना भी हर हाल में 2025 के पहले पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमलोग करीब 50 हजार करोड़ रुपए दूसरे राज्य को देते हैं। बिहार के छात्र दूसरे राज्य में जाकर पढ़ते हैं। अब हमें बिहार को और बड़ा बनाना है। इसके बाद किसी भी बिहारी को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व्यवस्था खड़ी कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि कर्नाटक में प्रखंड स्तर पर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज बने हैं। हमलोग जिलों में अटके हुए हैं। इसलिए अब बिहार में ऐसी व्यवस्था करना है कि बिहार के छात्र पढ़ने के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाएं। सरकार शिक्षित&comma; स्वस्थ&comma; सुरक्षित और समृद्ध बिहार बनाने के लिए काम कर रही है। इन सबके लिए शिक्षा ही आसान रास्ता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय रहा। दुनिया को हम मार्गदर्शन देते रहे। यही मगध है&comma; पटना की धरती है&comma; जो पाटलिपुत्र की धरती से जानी जाती है। हमारे इतिहास गौरवपूर्ण हैं और उसी इतिहास को फिर से हम जमीन पर उतार रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्राट चौधरी ने कहा कि सुरक्षित&comma; समृद्ध और स्वस्थ&ZeroWidthSpace; बिहार बनाने के लिए जैसा-जैसा मार्गदर्शन मिलेगा&comma; मैं स्पष्ट तौर पर कहता हूं कि एक-एक बात को सुनकर बिहार को स्वस्थ और विकसित बनाने का काम करूंगा। बिहार को आगे ले जाने में मुझे अपना खून भी देना पड़े तो मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि दो करोड़ 76 लाख परिवार हैं बिहार में। उसमें से लगभग एक करोड़ परिवार ऐसे में जो साल में एक लाख भी नहीं कमाते हैं। आज प्रधानमंत्री ऐसे ही एक करोड़ 80 लाख परिवार को सीधा मुफ्त 5 किलो अनाज दे रहे हैं। ऐसे परिवार को अब हमारी सरकार ने भी अलग से 5 लाख तक बीमा देने का निर्णय लिया है ताकि वे बीमार पड़े तो उसका मु्फ्त में इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि हम किसान के बेटा हैं। अगर आज मैं समृद्ध हूं तो इसमें मेरी मां का अहम रोल है। उन्होंने किसानी करके हमें खड़ा किया है। इसलिए बिहार को समृद्ध और शिक्षित बनाने के लिए चीजें स्थापित करनी होंगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि अमीर बनने के लिए शिक्षा ही आसान रास्ता है। दूसरा कोई रास्ता नहीं है। ज्ञान अर्जन जरूरी है। आसान रास्ते से अमीर बनने के लिए परिश्रम भी जरूरी है। अपने जीवन में एक बार सही से ज्ञान अर्जित कर लिया तो आप जीवन भर सत्ता का उपयोग कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में तो आपने देखा मुलायम सिंह ने अपने नाम पर वोट लिया&comma; लेकिन बेटा को मुख्यमंत्री बना दिया। बिहार में भी लालू प्रसाद ने भी जगदेव बाबू का खूब नाम लिया। वे यह भी कहते थे कि रानी के पेट से राजा जन्म नहीं लेता है&comma; लेकिन अब लालू प्रसाद यही कहते हैं कि रानी के पेट से ही राजा जन्म लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि टू जी&comma; थ्री जी और फोर जी वाले देश को लूटने का काम कर रहे हैं। फोर जी वाले कांग्रेस वाले हैं&comma; जबकि टू जी वाले राजद वाले हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि फोर्थ जेनरेशन की राजनीति करने वाले यात्रा करने चले हैं। चार दिन की यात्रा के बाद इटली या फिर स्विट्जरलैंड चले जाते हैं। दो दिन यात्रा और फिर विदेश चले जाते हैं। वे खुद पीएम बनने के लिए देश को डूबाने में लगे हुए हैं। बिहार की जनता सजग और सचेत है&comma; वह 4 जी&comma; 2 जी वालों के झांसे में आने वाली नहीं है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील