फुलवारी स्टेशन रोड में हटाया गया अतिक्रमण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> जगदेव पथ–टमटम पड़ाव रोड स्थित फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन से पश्चिम रेलवे फाटक के पास रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास को लेकर प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है&period; टमटम पड़ाव से रेलवे गुमटी तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की गई&comma; जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई&period; इस दौरान दर्जनों झोपड़ियों को तोड़ दिया गया&comma; रेलवे गुमटी को हटाया गया और कच्चे–पक्के मकान व दुकानों को भी खाली कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया&period; कई परिवारों के आशियाने पलभर में उजड़ गए&comma; वहीं दुकानदारों का सामान सड़क पर बिखर गया&period; प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलने से पूरे इलाके में तनाव का माहौल रहा&period; हालांकि मौके पर पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति नियंत्रण में रही&period;<br &sol;>प्रशासन ने लोगों की अपील को देखते हुए फिलहाल ऐतिहासिक रूप से आज की कार्रवाई रोक दी है और अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है&period; अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं&comma; तो प्रशासन दोबारा कार्रवाई करेगा&period; इस दौरान जो भी तोड़फोड़ होगी&comma; उसका खर्च भी संबंधित लोगों से ही वसूला जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि रेलवे अंडरपास के निर्माण को लेकर करीब एक महीने से अधिक समय बीत चुका है&comma; लेकिन अब तक लोगों को जाम और आवागमन की परेशानी से निजात नहीं मिल सकी है&period; अंडरपास निर्माण के चलते मुख्य सड़क बंद होने के कारण बगल में एक अस्थायी अंडरपास को डायवर्सन के रूप में उपयोग में लाया गया है&period; लेकिन इस रास्ते से आने-जाने में लोगों को करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है&comma; जिससे स्कूली बच्चों&comma; बुजुर्गों&comma; मरीजों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य और डायवर्सन व्यवस्था के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है&period; बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है&period; कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अंडरपास निर्माण में पहले ही अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए था&comma; जिससे अब अचानक लोगों पर कार्रवाई का बोझ नहीं पड़ता&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशासन और रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास का निर्माण कार्य अब तेजी से किया जाएगा&period; अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और तय समय में अंडरपास को चालू करने की कोशिश की जाएगी&period; अधिकारियों के मुताबिक अंडरपास बन जाने के बाद फुलवारी शरीफ&comma; जगदेव पथ और आसपास के इलाकों के लोगों को जाम से स्थायी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। कुल मिलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जहां एक ओर लोगों को तात्कालिक परेशानी झेलनी पड़ रही है&comma; वहीं दूसरी ओर अंडरपास निर्माण में तेजी आने की उम्मीद भी जगी है&period; प्रशासन का दावा है कि थोड़ी असुविधा के बाद लोगों को लंबे समय के लिए बड़ी राहत मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश