फुलवारी में मुठभेड़ : रंगदारी के दो आरोपी से पुलिस की भिड़ंत, एक बदमाश के पैर में गोली, दूसरा दबोचा गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> राजधानी पटना में &OpenCurlyQuote;ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है&period; रंगदारी मागने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों से जानीपुर थाना पुलिस की गुरुवार तड़के बग्घा टोला के पास नहर किनारे मुठभेड़ हो गई&period; पुलिस को देखते ही दोनों अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी&period; आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश राकेश कुमार के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया&period; वहीं उसका साथी रंजन कुमार रोशन भागने लगा तो पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया&period;पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल&comma; छह जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पैर में गोली लगने वाला अपराधी राकेश कुमार पिपरा का निवासी है&period; उसके साथ पकड़ा गया बदमाश रंजन कुमार रोशन नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर&comma; पटना सिटी का रहने वाला है&period; राकेश को पुलिस ने एम्स पटना में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौके पर पहुंचे&period; उन्होंने बताया कि दोनों अपराधी जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर में रहने वाले बैंक कर्मी अनिरुद्ध कुमार सिंह से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे&period; बैंक कर्मी को डराने के उद्देश्य से दोनों फायरिंग करने निकले थे&period; पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही निगरानी बढ़ा दी गई थी&period; गुरुवार तड़के जानीपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जब बग्घा टोला के पास नहर वाले रास्ते से गुजर रही थी तभी दोनों बदमाश बाइक पर आए&period; पुलिस को देखते ही उन्होंने दो-दो राउंड फायरिंग कर दी&period; पुलिस ने ललकारते हुए उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके&period; इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें राकेश कुमार के पैर में गोली लग गई और वह पकड़ लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है&period; फुलवारी शरीफ&comma; जानीपुर&comma; नौबतपुर&comma; खगौल सहित कई थानों की पुलिस टीमों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार में सिर्फ 34 दिनों के अंदर यह चौथा पुलिस एनकाउंटर है&period;7 नवंबर को छपरा में कुख्यात शिकारी राय का हाफ एनकाउंटर&period; 21 नवंबर को बेगूसराय में कुख्यात शिवदत्त राय पर कार्रवाई&period; 2 दिसंबर को छपरा में शराब माफिया पर पुलिस की जवाबी फायरिंग&period;और अब पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी के आरोपी पर कार्रवाई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

अनियंत्रित स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल!

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश