आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>लखनऊ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> वैशाख शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर आदि शंकराचार्य के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में आशियाना&comma; लखनऊ में आदि शंकराचार्य विचार मंच द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कोटिशः नमन किया।अपने संबोधन में मुख्य वक्ता ने कहा कि बारहवीं शताब्दियों के बाद भी आदि शंकराचार्य का कार्य आज भी प्रासंगिक है। आधुनिक युग में भौतिक ऐश्वर्य और संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद मनुष्य दुख और संताप से घिरा हुआ है&comma; क्योंकि उसके विवेक पर नए-नए मोह और भ्रम छाए हुए हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि वास्तविक परित्राण केवल आत्मज्ञान में है। प्रत्येक मनुष्य के भीतर एक अविभाज्य चैतन्य सत्ता विद्यमान है और जीवन का परम लक्ष्य ब्रह्म की प्राप्ति है। आचार्य शंकर का अल्पायु में किया गया कार्य इस शाश्वत सत्य का सजीव प्रमाण है&comma; जिससे आज भी समाज को दिशा मिल सकती है।कार्यक्रम में मंच की महामंत्री रीना त्रिपाठी ने युवाओं में आचार्य शंकर के विचारों के प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आत्मज्ञान&comma; सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना समय की आवश्यकता है&comma; जिसके लिए मंच व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगा।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुमार श्रीवास्तव&comma; प्रीति&comma; ऊषा त्रिपाठी&comma; सपना तिवारी&comma; सरोज मिश्र&comma; अनिल सिंह&comma; रमेश शुक्ल&comma;प्रेम कुमार सम्मिलित हुए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप