बाल संसद का गठन हेतु स्कूल स्तर पर चुनाव सम्पन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> गुरुवार को प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा में बाल संसद का विधिवत रूप से गठन किया गया । बाल संसद के निर्वाचन हेतु शुक्रवार को विद्यालय स्तर पर अधिसूचना जारी की गई थी तथा मंगलवार को सभी छात्र छात्राओं से सदस्य तथा प्रधानमंत्री पद के लिए आवेदन लिए गए थे &comma;जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के छात्र &&num;8211&semi; छात्राओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया था । जिसके लिए विद्यालय स्तर पर विद्यालय के शिक्षक  सुनील कुमार बैठा तथा अनिल कुमार मिश्रा को पर्यवेक्षक तथा चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था जिसकी निगरानी में गुरुवार को विद्यालय में चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें दसम वर्ग की छात्रा मनीषा कुमारी को प्रधानमंत्री के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया तथा खुशी कुमारी &comma;रोशन कुमार &comma; आकांक्षी कुमारी जयसवाल&comma; श्याम कुमार दास&comma; संजीदा प्रवीण&comma; रोहित कुमार &comma;ऐमन प्रवीण &comma;चंदन कुमार &comma;प्रिंस राज तथा जुली कुमारी को सदस्य के रूप में चुनाव के द्वारा चयन किया गया । उक्त मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षा &&num;8211&semi; शिक्षिका तथा छात्र -छात्रा मौजूद थे । वही सभी विजयी  छात्र-छात्राओं को अबीर- गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया तथा उन्हें जीत का बधाई उनके साथियों ने दिया  । वहीं नव निर्वाचित प्रधानमंत्री मनीषा कुमारी ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पर्यवेक्षक &comma; चुनाव अधिकारी तथा साथी छात्रों को धन्यवाद दिया । उन्होंने बताया कि विजयी सभी सदस्यों के बीच मंत्रिमंडल का बटवारा तथा शपथग्रहण सोमवार को स्कूल प्रांगण में सभी शिक्षकों&comma; छात्रों तथा अभिभावकों की उपस्थिति में किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने खाजपुरा शिव मंदिर में की पूजा, राज्य की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

सीएम सम्राट चौधरी ने किया ‘नवीन किशोर सिन्हा पथ’ का लोकार्पण, जेपी गंगापथ से 31 मार्च 2027 तक जोड़ेगा

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड