अररिया में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> अररिया में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभः &&num;8220&semi;स्वस्थ नारी सशक्त परिवार&&num;8221&semi; की थीम पर निकली पोषण रैली समेकित बाल विकास सेवाएँ &lpar;आईसीडीएस&rpar; अररिया के तत्वाधान में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह &lpar;17 सितम्बर &&num;8211&semi; 16 अक्टूबर 2025&rpar; का शुभारंभ बुधवार को समाहरणालय परिसर से एक भव्य पोषण रैली के साथ हुआ। इस वर्ष का थीम &&num;8220&semi;स्वस्थ नारी सशक्त परिवार&&num;8221&semi; रखा गया है&comma; जिसका उ‌द्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर समाज को सशक्त बनाना है। यह अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलाया जायेगा&comma; जिसमें जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस क्रम में पोषण रैली में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका&comma; सहायिका और महिला पर्यवेक्षिका शामिल हुई। जिन्होंने पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया। रैली के दौरान उपस्थित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई आई०सी०डी०एस० श्रीमती कविता कुमारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों में पोषण की कमी को दूर करना है। उन्होंने कहा महिलाएं अगर स्वस्थ होगी तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। इस बार का पोषण माह महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देगा। हम आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे और पोषण के महत्व को समझाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणु कुमारी ने रैली के उ‌द्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक माह का अभियान ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया हम ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक तत्वों जैसे सहजन की पत्ती&comma; पालक&comma; नोनी का साग और अन्य हरी सब्जियों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही धात्री माताओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण से संबंधित कार्यशालाएँ&comma; जागरूकता कार्यक्रम और खानपान से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। ग्रामीण महिलाओं को यह बताया जायेगा कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर वे अपने और अपने परिवार के लिए पौष्टिक भोजन कैसे तैयार कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस मिलकर गर्भवती महिलाओं&comma; धात्री माताओं और बच्चों के लिए पोषण संबंधी जानकारी को व्यापक स्तर पर प्रसारित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पोषण माह के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों जैसे पोषण मेला&comma; स्वास्थ्य शिविर और सामुदायिक चर्चाएँ आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उ‌द्देश्य न केवल पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है&comma; बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या को कम करना भी है। इस मौके पर आईसीडीएस के जिला समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव ने बताया कि रैली के बाद सदर अस्पताल अररिया के परिसर में पोषण स्टॉल लगाया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर माननीय सांसद अररिया प्रदीप कुमार सिंह व अपर समाहरर्ता अररिया अनिल कुमार झा&comma; उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा पोषण स्टॉल का निरीक्षण कर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के थीम को लोगों के बीच रखा और मौके पर उपस्थित बच्चों का अन्नप्राशन कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पोषण माह का थीम &lpar;स्वस्थ्य नारी एवं सशक्त परिवार अभियान<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>इस वर्ष के पोषण माह &lpar;2025&rpar; की मुख्य थीम और प्रस्तावित गतिविधियों निम्नलिखित है&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा &lpar;ECCE&rpar; &lpar;प्रत्येक सोमवार&rpar;<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>स्थानीय वस्तुओं हेतु जन-जागरण &lpar;Vocal for Local&rpar; क्षेत्र स्तर पर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता &lpar;प्रत्येक मंगलवार&rpar;<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>शिशु एवं बाल आहार &lpar;IYCF&rpar; प्रथाएँ &lpar;प्रत्येक बुधवार&rpar;<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>मोटापा पर नियंत्रण चीनी और तेल की खपत में कमी &lpar;प्रत्येक बृहस्पतिवार&rpar;<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>पुरूष सहभागिता &lpar;प्रत्येक शुक्रवार&rpar;<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>एकीकृत प्रयास और डिजिटलीकरण &lpar;प्रत्येक शनिवार&rpar;<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!