जिले में दंत चिकित्सा संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाने का हो रहा प्रयास

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले में दंत चिकित्सा संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष बैठक आयोजित की गयी। सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ओरल हेल्थ संबंधी सेवाओं की गहन समीक्षा की गयी। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य इकाईयों में कार्यरत दंत चिकित्सक सहित संबंधित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चिकित्सा संस्थानों में डेंटल चेयर की उपलब्धता&comma; इसकी अद्यतन स्थिति&comma; हर दिन ओपीडी में देखे जाने वाले मरीजों की संख्या&comma; दंत चिकित्सा में प्रयुक्त उपष्कर सहित अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता व आवश्यकता की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में दंत चिकित्सक डॉ सोनिया&comma; डॉ आलोक&comma; डॉ रमेश मेहता&comma; डॉ अमित&comma; डॉ सी वर्द्धन&comma; डीएओ सनोज कुमार&comma; डीएमएनई सभ्यसांची पंडित&comma; पिरामल स्वास्थ्य के डीपीएल संजय झा सहित अन्य ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ओरल हेल्थ की अनदेखी माउथ कैंसर की बड़ी वजह &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समीक्षा के उपरांत सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा ओरल हेल्थ की अनदेखी स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की जटिलताओं को जन्म दे रही है। इसे माउथ कैंसर की बड़ी वजह बताते हुए उन्होंने आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिये विशेष अभियान संचालित करने का निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक रूप से हर दिन डेंटल ओपीडी का संचालन सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि ओरल हेल्थ के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिये विशेष गोष्ठी व नि&colon;शुल्क जांच व परामर्श शिविर संचालित किये जायें। इससे दंत चिकित्सा से संबंधी ओपीडी में मरीजों की संख्या में भी इजाफा होगा। लोगों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हेल्थ वैलनेस सेंटर पर बहाल होगी दंत चिकित्सा संबंधी सेवाएं &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग ओरल हेल्थ व दंत चिकित्सा संबंधी सेवाओं को विस्तारित करने की योजना पर विचार कर रहा है। प्रत्येक सप्ताह सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ओरल हेल्थ से संबंधित ओपीडी संचालित किये जाने की योजना है। इसके लिये सभी अस्पताल प्रबंधकों को विशेष इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश उन्होंने दिया। दंत चिकित्सा से जुड़े आवश्यक सामग्री की उपलब्धता स्वास्थ्य संस्थानों में सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। डीपीएम ने कहा कि 07 मार्च तक प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर साप्ताहिक सेवाओं का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जाना है। कोरोना की वजह से वेलनेस सेंटर पर प्रभावित सेवाओं को पुर्नसंचालित करने की जरूरत है। इसके लिये जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया