शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने किया जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की रसोई का निरीक्षण

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के सदर अस्पताल अवस्थित रेड क्रॉस भवन में जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की रसोई का निरीक्षण बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने किया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने रसोई का संचालन कर रही किरण जीविका महिला संकुल संघ की दीदियों से लंबी बातचीत की। वहीं मंत्री दीदी से उनके प्रशिक्षण से लेकर रसोई के संचालन की सभी बारीकियों से अवगत हुए। दीदी की रसोई की व्यवस्था एवं दीदियों की सजगता एवं कर्मठता को देखकर मंत्री काफी खुश दिखे। उन्होंने दीदियों को बताया कि मुख्यमंत्री जीविका दीदियों के कुशल क्रियाकलाप एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखकर उनपर पूर्ण विश्वास करते हैं औऱ यही कारण है कि कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन जीविका दीदियों के कंधे पर है। उन्होंने जीविका दीदियों को कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए कार्य करने का भी सुझाव दिया। दीदियों ने मंत्री को उनके सुझवों के लिए धन्यवाद देते हुए उसपर शत-प्रतिशत अमल का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने मंत्री को दीदी की रसोई के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि अब सदर अस्पताल के मरीजों को दीदी के हाथ का बना पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने जीविका दीदियों के कार्यों के बारे में मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडलीय अस्पतालों में भी दीदी की रसोई के संचालन की तैयारी प्रारम्भ कर दी गयी है। इस मौके पर जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारियों के साथ जीविका के नीलेश कुमार&comma; शिवांगी सहाय&comma; गौतम&comma; राघव आदि उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर