दो मासूमों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में गायब ट्रैक्टर बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में मिट्टी धंसने से दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में फुलकाहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त बताए जा रहे गायब ट्रैक्टर को 72 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात फारबिसगंज स्थित महिंद्रा शोरूम से ट्रैक्टर को जब्त किया।<br>थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बीते 13 सितंबर 2026&comma; रविवार को मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या-1 स्थित बड़ी नहर से जमा मिट्टी को कथित तौर पर अवैध तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली से काटकर ले जाने के दौरान मिट्टी धंस गई थी। हादसे में मिट्टी के नीचे दबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों की लिखित शिकायत पर फुलकाहा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात फारबिसगंज स्थित महिंद्रा शोरूम से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी राजो पासवान सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई लहेरियासराय थाने की महिला दारोगा निलंबित

दुर्गापूजा संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित : जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दिया एक माह का वेतन