मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&comma;&nbsp&semi;&nbsp&semi;अमन अग्रवाल &colon; <&sol;strong>मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;03&sol;img-20260326-wa00312984172577937192091&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-82663" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर में 84&period;81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाईओवर &lpar;1620 मी0&rpar; का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारशरीफवासियों की बहुत पहले से मांग थी जो आज पूरी हो गयी। इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यहां की यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री कोसुक ग्राम स्थित कोसुक रिवर फ्रंट कार्य स्थल पर पहुंचे एवं पंचाने नदी में पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोसुक से सिपाह पुल के बीच में पंचाने नदी के तट विकास एवं पक्का सुरक्षात्मक कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पंचाने सिंचाई योजना का पुनर्स्थापन कार्य&comma; ग्राम लारी&comma; मकनपुर प्रखंड-नूरसराय से ग्राम धनौली तक अधियारा नदी का तल की सफाई एवं नया आर०सी०सी० एंटी फ्लड स्लुईस गेट का निर्माण कार्य&comma; सरमेरा प्रखंड अंतर्गत गोपालवाद जमींदारी बांध एवं धनाबॉडी जमींदारी बांध का पुनर्स्थापन कार्य&comma; जल निस्सरण प्रमंडल&comma; एकंगरसराय के अधीन बाढ़ नियंत्रण एवं कटाव निरोधी कार्य&comma; राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड परिसर का विकास कार्य&comma; बरगाही आहर-पईन योजना का जीर्णोद्धार कार्य&comma; नूरसराय के संगत के पास हो रहे जलजमाव के निवारण हेतु कार्य&comma; ईको टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक स्थानों का संरक्षण तथा जयप्रकाश उद्यान तथा वेणुवन पार्क&comma; घोड़ा कटोरा आदि के विकास कार्य&comma; डायनासोर पार्क सहित जिले में अन्य क्रियान्वित योजनाओं तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तेज गति से पूर्ण करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में बने कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर नालंदा जिले के लिए 316 करोड़ रुपये की लागत से 110 योजनाओं का उ‌द्घाटन एवं 494 करोड़ रुपये की लागत से 106 योजनाओं का शिलान्यास किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 17811 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 393&period;50 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से काफी तरक्की कर रही हैं। हमारा परिवार आगे बढ़ रहा है। आपकी कृपा से हमलोग खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना&comma; दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना&comma; समग्र गव्य विकास योजना सहित अन्य योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही खेल विभाग&comma; ऊर्जा विभाग&comma; शिक्षा विभाग&comma; गृह विभाग&comma; कृषि विभाग&comma; उद्योग विभाग&comma; स्वास्थ्य विभाग&comma; समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया और उसकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अच्छे से काम करें और बिहार को देश के पांच अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल कराने के लिए एकजुट होकर काम करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी&comma; ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार&comma; सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार&comma; विधायक डॉ० सुनील कुमार&comma; विधायक श्री रूहेल रंजन&comma; मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार&comma; मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत&comma; पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार&comma; विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह&comma; सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर&comma; मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि&comma; पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर&comma; पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा&comma; नालंदा जिला के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार&comma; पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण