पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे और घटना में जमकर गोलीबारी हुई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालन्दा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव से आ रही है। जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे से मारपीट की गई है। वही इसी घटना में जमकर गोलीबारी हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अजय प्रसाद और मुसाफिर प्रसाद के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को भिड़ंत हो गया। जहां दोनो तरफ से पहले लाठी डंडा बरसा फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया। वही मारपीट में अबधेश प्रसाद गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। जिनका इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल अबधेश प्रसाद ने बताया कि घर का निर्माण कर रहे थे। तभी गांव के मुसाफिर प्रसाद अपने समर्थकों के साथ लाठी डंडे व हरवे हथियार से लैश होकर आया। और जमकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब दस राउंड फायरिंग किया गया।बदमाशो के द्वारा पिस्तौल से किये जा रहे फायरिंग करते वारदात को मोवाइल में कैद कर लिया है। फिर उसे सोसल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में दो युवक पिस्तौल से फायरिंग करते तो तीन लोग लाठी भांजते नजर आ रहे हैं।प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल चन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के सम्बंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम