बिजली आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों ने पदाधिकारीयों पर लगाया आरोप, प्रदर्शन कर जताया विरोध

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को फुलकाहा बाजार में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि घुरन पॉवर ग्रिड से फुलकाहा फीडर अलग कर फुलकाहा क्षेत्र पावर सप्लाई देने की बात विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा कहा गया&comma; लेकिन कुछ स्थानीय बिजली कर्मियों के मिली भगत से बिजली का यत्र-तत्र जगह पर सप्लाई दिया गया है&comma; जिससे इस क्षेत्र में बिजली सुचारु रुप से नहीं रहता है। जिस समय बिजली आती है उस समय अधिक लोड के चलते वोल्टेज भी कम रहता है। जिसके चलते लोगों को गर्मी के मौसम में भी बिना बिजली को ही रहना पड़ता है। यहां तक कि हल्की बारिश में भी इस फिडर को बंद कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह फिडर फुलकाहा फीडर के नाम से बना हुआ है। विभाग जल्द से जल्द अन्य जगहों की सलाई को बंद करें साथ ही इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करें&quest; अन्यथा हम लोग आंदोलन के लिये बाध्य होंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाढ़ राहत शिविर में खाना नहीं मिलने से बच्चे भूख से रो रहे, भाकपा माले ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

सहयोग शिविर में दिए 65 आवेदनों का अब तक नहीं हुआ निष्पादन, मुखिया ने प्रधान सचिव से लगाई गुहार

सकरैचा में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई, मुखिया खुद परोस रहे भोजन