शराबी चालक ने चार मासूमों को रौंदा, चालक को ग्रामीणों ने बुरी तरह धोया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">डुमरिया&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> बिहार की सीमा से लगे झारखंड के पलामू ज़िला अंतर्गत नौडीहा थाना के बिसनपुर में एक स्कोर्पियो चालक ने चार किशोरों को रौंद कर मार डाला। नौडीहा बाजार से डुमरिया की तरफ आ रही स्कोर्पियो चालक ने पहले हबरूआ नाला के निकट दो गायों को ठोकर मारा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गायों को ठोकर मारकर तेज़ गति से गाड़ी को भगाकर लाते हुए बिसनपुर गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े पांच लड़कों को रौंद डाला और खेत में जा गिरा। ग्रामीणों ने बताया कि दो लड़कों की घटना स्थल पर मौत हो गई थी और दो लड़कों ने इलाज के लिए लेकर जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> पांचवें बच्चे को इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हुए चालक का इलाज भी मेदनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है। स्कोर्पियो गाड़ी जेएच 12 के 0992 डुमरिया प्रखंड अंतर्गत उनचौलिया निवासी अख्तर अली की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> गाड़ी सिमरी निवासी सलीम खान ड्राइव कर रहा था। क्षेत्र में चर्चा है कि ड्राइवर सलीम अपने कुछ दोस्तों के साथ नौडीहा बाजार से शराब पीकर लौट रहा था। घटना के बाद उसके अन्य दोस्त ग्रामीणों के एकत्र होने से पहले अंधेरा का लाभ लेकर भाग गए तथा ड्राइवर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर को लात-घूसों से बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। ज्ञात हो कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण बड़ी संख्या में शराब के शौकीन लोग शाम होते ही बाइक और फोर व्हीलर से नौडीहा बाजार और हरिहरगंज शराब पीने जाते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल