दारू चढ़ी, सनक जागी हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की लगी रेस दो यार चढ़ गए 100 फीट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon;<&sol;strong> एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो शराब का नशा और दोस्तों के बीच लगी शर्त ने दो युवकों को ऐसा सनकी बना दिया कि अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गए। दोनों के सिर पर बस एक ही धुन सवार थी &OpenCurlyQuote;तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे भी ऊपर चढ़कर दिखाऊंगा।’ फिर क्या था&comma; देखते ही देखते दोनों करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर जा पहुंचे।<br>बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों ने शराब पी रखी थी। नशे में एक-दूसरे को चुनौती देते हुए टावर पर कौन ज्यादा ऊपर चढ़ सकता है&comma; इसकी होड़ लगाने लगे। जिस ऊंचाई पर पहुंचकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं&comma; वहां दोनों अपनी जान जोखिम में डालकर चढ़ते चले गए। हाईटेंशन बिजली के टावर पर इस तरह चढ़ना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। बिजली की लाइनों के आसपास जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोस्ती में लगी शर्त का यह जुनून अगर किसी हादसे में बदल जाता&comma; तो नतीजा बेहद गंभीर हो सकता था। शराब के नशे में बहादुरी दिखाने की कोशिश ने दोनों को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। सवाल यही है कि आखिर कुछ देर की सनक और एक शर्त के लिए कोई अपनी जिंदगी को दांव पर कैसे लगा सकता है&quest;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो पुलिस बोली रात 10 बजे के बाद आवाज नीचे गिरा दो

ज्वेलर्स की दुकान से 10 लाख के ज्वेलरी चोरी करने वाले शातिर मामा भांजा गिरफ्तार!

नेताओं का काफिला हल्दाना चौकी पर रोका पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि और कुंवर सिंह छौक्कर डिटेन