यंग डर्मेटोलॉजिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित हुईं एम्स पटना की डॉ. स्वेतालिना प्रधान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> एम्स पटना के त्वचा रोग विभाग की प्रमुख डॉ&period; स्वेतालिना प्रधान को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित यंग डर्मेटोलॉजिस्ट अवॉर्ड प्रदान किया गया है&period; यह सम्मान उन्हें डर्माकॉन 2026 के दौरान दिया गया&comma; जिसका आयोजन 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक बेंगलुरु में किया गया था&period; यह राष्ट्रीय सम्मेलन इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिसट वेनेरियोलॉजिस्ट एंड लेप्रोलॉजिस्ट की ओर से आयोजित किया गया था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;02&sol;img-20260203-wa00292589981746080269702-600x338&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-80153" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डर्माकॉन 2026 का विषय &OpenCurlyDoubleQuote;एम्पावरिंग स्किन साइंस&colon; इम्प्लिकेशंस&comma; इंजेन्यूइटी एंड इन्क्लूसिविटी” रखा गया था&comma; जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित त्वचा रोग विशेषज्ञ&comma; शोधकर्ता और चिकित्सक शामिल हुए&period; सम्मेलन के दौरान त्वचा रोगों से जुड़ी नवीन शोध&comma; आधुनिक उपचार पद्धतियों और सामाजिक सरोकारों पर गहन चर्चा की गई&period;<br &sol;><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यंग डर्मेटोलॉजिस्ट अवॉर्ड 45 वर्ष से कम आयु के उन चुनिंदा चिकित्सकों को दिया जाता है&comma; जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र&comma; शोध कार्य&comma; मरीजों की बेहतर देखभाल&comma; संगठनात्मक योगदान और सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय कार्य किया हो&period; डॉ&period; स्वेतालिना प्रधान को उनके उत्कृष्ट अकादमिक कार्य&comma; प्रभावशाली शोध&comma; मरीज-केंद्रित उपचार पद्धति और सामुदायिक सेवाओं में निरंतर योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; प्रधान के नेतृत्व में एम्स पटना का त्वचा रोग विभाग शैक्षणिक गतिविधियों&comma; क्लिनिकल सेवाओं और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है&period; विभाग द्वारा आम मरीजों के साथ-साथ जटिल त्वचा रोगों के उपचार में भी बेहतर परिणाम सामने आए हैं। एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो&period; &lpar;ब्रिगेडियर&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल ने डॉ&period; स्वेतालिना प्रधान को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई दी&period; उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल डॉ&period; प्रधान की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है&comma; बल्कि एम्स पटना की बढ़ती राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का भी प्रमाण है&period; ऐसे सम्मान संस्थान के अन्य युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा&comma; चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में एम्स पटना के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग