डा० आंबेडकर समग्र विशेष शिविर का हुआ आयोजन, लोगों ने विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत अंतर्गत भोड़हर वार्ड- संख्या- बारह महादलित टोला के आंगनबाड़ी केंद्र परिसर एवं अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या-14 महादलित टोला में शनिवार को डा० आंबेडकर समग्र अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी चंद्रशेखर रजक ने बताया कि डा० अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर में लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है। यह शिविर अप्रैल माह से हीं शिविर का आयोजन किया जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसका थीम सरकार आपके द्वार&comma; हर टोला- हर परिवार- हर सेवा कार्यक्रम के तहत सभी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों मोहल्लों में विशेष अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है। अभियान में छूट गए लोगों को सरकारी लाभ दिलाना है। प्रस्तावित टोला में विशेष विकास शिविर के पूर्व ही योजनाओं के आच्छादन के लिए संबंधित विभागों से आफलाइन व आनलाइन आवेदन प्राप्त करने और निष्पादन करने के लिए लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य सरकार के संचालित 22 विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मौके पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र&comma; आंगनबाड़ी केंद्र&comma; विद्यालय में नामांकन&comma; राशन कार्ड&comma; ई-श्रम कार्ड&comma; जाब कार्ड&comma; वृद्धा पेंशन&comma; सामाजिक सुरक्षा पेंशन&comma; उज्ज्वला योजना&comma; आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना&comma; बकरी पालन का लाभ दिया जाएगा वहीं नल जल में सुधार करने के लिए ग्रामीणों ने कहा की जलनल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर पदाधिकारी ने कहा बहुत जल्द ही इसका निपटारा कराया जाएगा। इसके अलावे à¤œà¤¾à¤¤à¤¿&comma; आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब पंचायत भवन में ही सुविधा उपलब्ध है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><code>वहीं शिविर समाप्ति के बाद कुछ ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया की यह शिविर पंचायत के लगभग महादलित बस्ती टोले में लगाया गया है। लेकिन अब तक बिहार सरकार द्वारा चलाए गए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर देखने के लिए नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा जनता के पैसे से शिविर तो लगाया जाता है। परंतु अब तक शिविर का लाभ क्षेत्र वासियों को नहीं मिला है। कहा केवल कागजी खानापूर्ति किया जा रहा है।<&sol;code><&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश