भरगामा में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, एक को जिंदा जलाया, दूसरे की गोली मारकर हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी जयकुमार यादव उम्र करीब &lpar;45&rpar; वर्ष पिता विष्णुदेव यादव को शुक्रवार की देर रात एवं शनिवार की अहले सुबह करीब 02 बजे धनेश्वरी पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य के वार्ड संख्या 13 स्थित गिट्टी-बालू के डिपो पर किसी अज्ञात अपराधी ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दिया। वहीं धनेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी यादव के दामाद हरिपुरकला पंचायत निवासी नयन यादव उम्र &lpar;40&rpar; वर्ष पिता योगानंद यादव जो अपने ससुराल में करीब 20 वर्षों से निवास कर रहा था&comma;जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में जिंदा जला दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर एफएसएल की टीम के साथ फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साह&comma;रानीगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह&comma;भरगामा थाना प्रभारी राजेश कुमार&comma;नरपतगंज थाना प्रभारी संजय कुमार&comma;बौसी थाना प्रभारी कुंदन कुमार&comma;रानीगंज थाना प्रभारी रविरंजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जा रहा है कि गोलिकांड के मृतक धनेश्वरी पंचायत के नवटोल गांव निवासी जयकुमार यादव पिता विष्णुदेव यादव स्थानीय पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव के यहां करीब 10 वर्षों से कामकाज करता था। मृतक जयकुमार यादव व राजकुमार यादव दो भाई एवं एक बहन मुन्नी देवी है। गोलिकांड के मृतक जयकुमार यादव के पक्ष से पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव का बयान आया है कि वे खुद और मृतक जयकुमार यादव व नवीन यादव एवं सुबोध यादव कुल 04 लोग डिपो में एक हीं स्थान पर अलग-अलग बेड पर सोए हुए थे कि शुक्रवार की रात को करीब 2 बजे अचानक अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दिया गया। जिसमें जयकुमार यादव की कनपटी में गोली लगी और उनकी मौत घटनास्थल पर हीं हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों के अनुसार अग्निकांड में जिंदा जले नयन यादव के ससुर स्वर्गीय कमलेश्वरी यादव को एक भी बेटा नहीं है उनकी बड़ी बेटी मौझा गांव निवासी सीता देवी करीब 10 वर्षों पहले अपने पिता के पुश्तैनी जमीन से 82 डिसमिल जमीन को गुड्डू यादव के नाम से रजिस्ट्री कर दी है। लोगों ने बताया कि स्वर्गीय कमलेश्वरी यादव की दूसरी बेटी हवा देवी बचपन से तथा शादी करने के बाद भी अपने पति नयन यादव के साथ अपने जन्मस्थान पर यानि की अपने पिता के संपत्ति पर हीं निवास कर रही थी। जानकारों के अनुसार सीता देवी द्वारा गुड्डू यादव को 82 डिसमिल रजिस्ट्री की गई जमीन पर भी कमलेश्वरी यादव की दूसरी बेटी हवा देवी व उनके पति नयन यादव का हीं कब्जा था। जिसके कारण गुड्डू यादव को नयन यादव के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार के शाम से हीं नयन यादव के यहां चार-पांच बाइक से दर्जनों लोगों का आना-जाना लगा हुआ था&comma;लेकिन रात के 10 बजे के आसपास नयन के घर का सभी लाइट बंद दिखा और उसके घर पर किसी आदमियों का कोई चहल-पहल नहीं दिखा। लेकिन शनिवार की अहले सुबह करीब 2 बजे अचानक घर से आग की लपटें उठने लगे तो आग बुझाने का प्रयास किया गया तो पता चला कि घर में एक व्यक्ति की लाश पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। इधर इस घटना की पुष्टि करते हुए भरगामा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया और वैज्ञानिक तथा तकनीकी अनुसंधान का भी सहारा लिया गया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। दोनों हत्याओं के पीछे का कारण और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!