मध्य विद्यालय जयनगर में दत्त कार्य प्रदर्शनी का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; मध्य विद्यालय जयनगर के प्रांगण में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्रों को दिए गए गृह परियोजना कार्य की जांच के लिए दत्त कार्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने कार्य प्रदर्शन के लिए काउंटर प्रदान किया गया&comma;जहां उन्होंने अपनी परियोजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुजाहिर आलम के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं में से प्रथम&comma;द्वितीय&comma;तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन किया गया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जयनगर के शिक्षक अजितेश नंदन&comma;आलोक हर्ष और श्वेता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया&comma;जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं&comma;बीरेंद्र साह&comma;रूबी कुमारी&comma;सुमन कुमार पासवान&comma;अशोक कुमार झा&comma;नीलिमा पाठक&comma;रंजीत कुमार मेहता&comma;शशिकांत मिश्रा&comma;दिवाकर कुमार&comma;अंजलि चौबे&comma;सुमन कुमार&comma;नवनीत कुमार&comma;विकास कुमार&comma;निर्मल कुमार सिंह उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ