डीएम ने मध्य विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया खाना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मखदुमपुर मध्य विद्यालय मखदुमपुर में मंगलवार को डीएम छिरिड़ वाई भूटिया के औचक निरीक्षण में छात्रों की कम उपस्थिति सामने आई। विद्यालय में 948 बच्चे नामांकित हैं&comma; जबकि निरीक्षण के दौरान महज 558 बच्चे उपस्थित मिले। यानी करीब 59 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;10&sol;IMG-20261008-WA0011-840x524&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-94382" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों के बीच बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्था की जानकारी भी ली। उपस्थिति पंजी की जांच में 20 में 17 शिक्षक उपस्थित मिले। डीएम ने शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने&comma; पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक प्रगति पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नन्हे से पत्ते पर बड़ी श्रद्धांजलि : मधुरेंद्र ने 3 सेंटीमीटर में उकेरा नाना पाटेकर का चेहरा

मतदाता सूची विवाद पर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में तीन दिवसीय कला एवं शिल्प कार्यशाला