मतदाता सूची विवाद पर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फतुहा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>  राजनीतिक नारों से गूंज उठा&comma; जब मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&comma; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं।हालांकि&comma; चुनाव आयोग की प्रक्रिया के तहत हटाए गए नामों में मृतक&comma; स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल होने की बात कही गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सब समझ चुकी है और सरकार को सत्ता छोड़ देनी चाहिए।वहीं&comma; प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। इस प्रदर्शन में भाकपा-माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव&comma; राजद प्रखंड अध्यक्ष अरबिन्द यादव&comma; राजद प्रदेश नेता मृत्युंजय यादव&comma; भोला सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रास्ते के विवाद को लेकर दो युवकों को गोली मारी

ज्योति-जोत गुरु पर्व मनाया गया, 48 घंटे से चल रहे श्री अखंड पाठ की हुई समाप्ति

नदी किनारे हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट, शराब तस्कर फरार