प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाँधी मैदान&comma; पटना में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह की तैयारी का जायजा प्रमंडलीय आयुक्त श्री मयंक वरवड़े ने लिया। जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने अबतक हुई तैयारियों के सम्बंध में बताते हुये कहा कि पूरे गाँधी मैदान को 4 जोन में बाँट कर तथा बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुये सारी तैयारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में साफ-सफाई&comma; जल निकासी&comma; बैरिकेडिंग&comma; पार्किंग&comma; विद्युत व्यवस्था&comma; परेड एवं पूर्वाभ्यास&comma; पेयजल&comma; प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा&comma; अग्निशमन की व्यवस्था&comma; ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था&comma; झाँकियों का प्रदर्शन&comma; विधि-व्यवस्था सहित सभी विन्दुओं पर की जा रही तैयारी की समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूरी भव्यता से आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस का राजकीय समारोह &colon; डी एम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाँधी मैदान में अस्थायी थाना कार्यरत हो गया है। पूरे गाँधी मैदान एवं आस-पास के क्षेत्र की सी&period;सी&period;टी&period;वी&period; कैमरे से निगरानी की जा रही है। गाँधी मैदान के चारों ओर बुडको तथा विद्युत विभाग द्वारा संस्थापित हाईमास्ट लाईट को भी चेक कर लेने को कहा गया। गाँधी मैदान में पर्याप्त संख्या में प्रकाश मीनारों की भी व्यवस्था रहेगी जो समारोह को भव्यता प्रदान करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा का भी रखा जा रहा ध्यान<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह में भाग लेने वाले लोगों के लिये पेयजल&comma; शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था कर लेने को कहा गया। बारिश की स्थिति में ग्राउंड में जल-जमाव न रहे इसके लिये नूतन राजधानी अंचल एवं पाटलिपुत्रा अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में सक्शन मशीन की उपलब्धता रखने को कहा गया। बुडको के सम्बंधित अधिकारी से कहा गया कि वे सभी नाला को ठीक कर लें जिससे कि जल निकासी समुचित ढंग से होता रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परेड की देख-रेख कर रहे सार्जेंट मेजर के द्वारा बताया गया कि इस बार परेड में 20 टुकड़ी भाग ले रही है। पूर्वाभ्यास नियमित रूप से चल रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के&period; शर्मा ने सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के लिये की जा रही तैयारी से प्रमंडलीय आयुक्त को अवगत कराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>13 विभागों की झाँकी शामिल होगी स्वतंत्रता दिवस समारोह में<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 विभागों की झाँकी शामिल होगी। ये विभाग हैः- पर्यावरण&comma; वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग&semi; सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग&semi; बिहार शिक्षा परियोजना परिषद&semi; ग्रामीण विकास विभाग &lpar;जीविका&rpar;&semi; बिहार मौसम सेवा केन्द्र&semi; राज्य अग्निशमन&semi; कृषि निदेशालय&semi; नागरिक सुरक्षा निदेशालय&semi; महिला एवं बाल विकास निगम &semi; कला एवं संस्कृति विभाग&semi; उद्योग विभाग&semi; विधि विभाग एवं ऊर्जा विभाग।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिन विभागों की झाँकी सम्मिलित हो रही है उन्हें निदेश दिया गया कि झाँकी को भव्य एवं आकर्षक बनायें। झाँकी में भाग लेने वाले कलाकारों को भी नियमित रूप से पूर्वाभ्यास में भाग लेने को निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा की स्वतंत्रता दिवस समारोह राज्य का एक प्रमुख आयोजन है इसलिए समय पर सारी तैयारी पूरी कर ली जाये&period; प्रतिदिन कार्यों में हुई प्रगति का अनुश्रवण करते रहें&period;इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार समेत आयोजन से जुड़े सभी विभागों के सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी

बिहार में 51,600 करोड़ का निवेश, CM बोले – बिहार बनेगा स्टील हब