BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24। <&sol;strong>बिहार विद्यालय परीक्षा समिति &lpar;BSEB&rpar; द्वारा गुरुवार को समिति के प्रशासनिक भवन में &&num;8220&semi;BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता-2026&&num;8221&semi; के राज्य स्तरीय फाइनल राउंड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 38 टीमों ने अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया। फाइनल में सिवान जिले के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय&comma; कुरूआ &lpar;बरहरिया&rpar; की स्नेहा कुमारी एवं उत्क्रमित हाई स्कूल&comma; रिसौरा की अन्नु कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। भोजपुर जिले के कृष पाठक एवं अनुपम की टीम दूसरे स्थान पर रही&comma; जबकि भागलपुर की रूपाली पोद्दार और आलोक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जहानाबाद के अमन कुमार एवं आयुष कुमार गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समिति ने प्रथम विजेता टीम के प्रत्येक प्रतिभागी को 11 हजार रुपये&comma; कप&comma; मेडल&comma; प्रमाण-पत्र और क्रॉसवर्ड पुस्तक का सेट प्रदान किया। द्वितीय&comma; तृतीय और सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को क्रमशः 8 हजार&comma; 6 हजार और 4 हजार रुपये के साथ कप&comma; मेडल&comma; प्रमाण-पत्र एवं पुस्तक सेट दिए गए। इस वर्ष प्रतियोगिता में पूरे बिहार से 14 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। विभिन्न स्तरों पर विजेताओं को कुल 8&period;40 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समिति के अनुसार&comma; BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी एवं संबद्ध विद्यालयों के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता&comma; तार्किक सोच और भाषाई ज्ञान का विकास करना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी

बिहार में 51,600 करोड़ का निवेश, CM बोले – बिहार बनेगा स्टील हब