लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी का निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी&comma; पटना शीर्षत कपिल अशोक द्वारा आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय&comma; बांकीपुर&comma; पटना का भ्रमण किया गया तथा यहाँ लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2024 के लिए निर्धारित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज़िलाधिकारी ने कहा कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय&comma; बांकीपुर में 182- बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा 183- कुम्हरार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर रहेगा। 30-पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अवस्थित इन दोनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों सहित सम्पूर्ण ज़िला में बेहतर तैयारी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार त्वरित गति से सभी व्यवस्था की जा रही है। 182- बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता&comma; पटना सदर तथा 183- कुम्हरार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए विशिष्ट पदाधिकारी&comma; अनुभाजन सहायक निर्वाची पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; पटना सदर तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी&comma; पटना सदर-३ क्रमशः बांकीपुर तथा कुम्हरार विधानसभा क्षेत्रों हेतु इस डिस्पैच सेंटर के इन्चार्ज ऑफिसर के तौर पर नामित किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक स्तर के दो अधिकारियों को डिस्पैच सेंटर के इन्चार्ज पुलिस ऑफ़िसर्स के तौर पर तैनात किया गया है। उप विकास आयुक्त&comma; पटना तथा अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर द्वारा यहाँ सारी तैयारियों का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण पटना जिला में आयोग के निदेशों के अनुसार तेजी से तैयारी चल रही है। हमलोग पूरी तत्परता से तैयारी कर रहे हैं। सुगम&comma; सहज&comma; सुरक्षित एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है। &ast;हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। इससे हमारे समृद्ध लोकतंत्र को एक नया आयाम मिलेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त&comma; पटना&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर&comma; विशिष्ट पदाधिकारी&comma; अनुभाजन&comma; उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण