मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्यों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार गुरुवार को फारबिसगंज एवं नरपतगंज प्रखंड पहुंचे। निरक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली गई। इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी&comma;फारबिसगंज रंजीत कुमार रंजन और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता&comma;फारबिसगंज अमित कुमार एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जिलाधिकारी ने गणना प्रपत्रों &lpar;फॉर्म्स&rpar; के अपलोडिंग की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लंबित प्राप्त प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया जाय। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि फारबिसगंज एवं नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सतत अनुश्रवण &lpar;मॉनिटरिंग&rpar; सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फॉर्म भरने हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाय&comma;ताकि वे अपने मताधिकार से वंचित न हों। विदित हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 अंतर्गत हाउस टू हाउस सर्वेक्षण 25 जून 2025 से प्रारंभ है&comma;जो 26 जुलाई 2025 तक निर्धारित है। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 01 अगस्त 2025 को किया जायेगा। इसके उपरांत दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर 2025 निर्धारित होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर 2025 को किया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान